scriptकचरा उठाने के लिए जुटे सैकड़ों लोग…दो घंटे में आमेर मावठा की गंदगी साफ | Hundreds of people gathered to collect garbage...Amer Mavtha was cleaned of garbage in two hours | Patrika News
जयपुर

कचरा उठाने के लिए जुटे सैकड़ों लोग…दो घंटे में आमेर मावठा की गंदगी साफ

हैरिटेज नगर निगम की ओर से शनिवार को आमेर मावठा में श्रमदान किया। सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर सुबह सात बजे से श्रमदान किया। आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने श्रमदान किया।

जयपुरMay 04, 2024 / 08:39 pm

Ashwani Kumar

जयपुर. हैरिटेज नगर निगम की ओर से शनिवार को आमेर मावठा में सफाई अभियान चलाया गया। सैकड़ों लोगों ने सुबह दो घंटे श्रमदान किया। इस दौरान मावठे की गंदगी साफ हो गई और श्रमदान के बाद मावठे का अलग ही स्वरूप नजर आया। श्रमदान के दौरान आठ टन कचरा एकत्र किया गया। निगम ने अपने संसाधनों से कचरे को कचरागाह तक पहुंचाया। सिंगर रवींद्र उपाध्याय और कनिका ने भी श्रमदान किया। वहीं, आमेर महल अधीक्षक राकेश छोकल, हैरिटेज निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया।आयुक्त ने कहा कि प्राकृतिक जन स्त्रोत साफ रहें, इसके लिए यह अभियान शुरू किया गया है। आम लोगों को चाहिए कि ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा करें और इनको साफ रखें। श्रमदान में परकोटा क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया।

Hindi News / Jaipur / कचरा उठाने के लिए जुटे सैकड़ों लोग…दो घंटे में आमेर मावठा की गंदगी साफ

ट्रेंडिंग वीडियो