scriptMonsoon Update: बुंदेलखंड में मानसून एक्टिव, 72 घंटे में आएगा आपके शहर, 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी | Monsoon Update: Monsoon active in Bundelkhand, will come to your city in 72 hours, heavy rain warning for 3 days | Patrika News
ग्वालियर

Monsoon Update: बुंदेलखंड में मानसून एक्टिव, 72 घंटे में आएगा आपके शहर, 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी

Monsoon Update: मानसून तेज गति से आगे बढ़ेगा और 72 घंटे के भीतर मानसून की झमाझम बारिश के आसार हैं। 27 से 29 जून के बाद मानसून आने की संभावना बताई जा रही है।

ग्वालियरJun 25, 2024 / 08:18 am

Astha Awasthi

Monsoon Update

Monsoon Update

Monsoon Update: मानसून ग्वालियर चंबल संभाग की दहलीज पर आ गया है। इसकी आहट से शहर सहित अंचल में प्री मानसून की बारिश में तेजी आ गई है। बीते दिन गरज चमक के साथ आधा घंटे आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन गया है। इसके असर से मानसून तेज गति से आगे बढ़ेगा और 72 घंटे के भीतर मानसून की झमाझम बारिश के आसार हैं। 27 से 29 जून के बाद मानसून आने की संभावना बताई जा रही है।

मानसून बुंदेलखंड सक्रिय

दरअसल मानसून बुंदेलखंड सक्रिय हो गया है। दक्षिण, पूर्व व पश्चिम, प्रदेश के मध्य हिस्से में बारिश हो रही है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। दोपहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान बढऩे की वजह से दिन में उमस होने लगी। इससे दिन में लोग पसीना से तरबतर रहे, लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद शहर का मौसम बदल गया। आसमान में काली घटाएं छा गईं। शाम साढ़े पांच बजे तक 2.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। इससे काफी राहत मिल गई।
ये भी पढ़ें: IPS Manoj Sharma: मुंबई से मैच देखने पहुंचे ’12वीं फेल’ IPS मनोज शर्मा, जमकर की चंबल की तारीफ….

इन कारणों से आगे बढ़ेगा मानसून

  • देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इससे अरब सागर व बंगाल खाड़ी से नमी आ रही है। 25 जून को बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय घेरा बनेगा।
  • बिहार, मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान तक ट्रफ लाइन बनी है। गुजरात, मध्य प्रदेश व झारखंड में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। समुद्र से नमी आ रही है, वह चक्रवातीय घेरे के कारण ऊपर उठ रही है।
  • 26 जून तक शहर में आंधी व बारिश का दौर चलेगा। 27 जून से बारिश की गतिविधि में तेजी आएगी। अंचल में तेज बारिश होने पर मानसून की औपचारिक घोषणा होगी।
अधिकतम तापमान-40.0 डिसे
न्यूनतम तापमान-29.2 डिसे
बारिश-2.1 मिमी
कुल बारिश 41.5 मिमी

पारे की चाल

समय तापमान
05:30 29.4
08:30 33.0
11:30 36.6
14:30 38.4
17:30 32.6

आगे क्या

  • राजस्थान में तापमान बढ़ रहा है। दिन में कुछ देर के लिए पश्चिमी हवा चल सकती है। इससे राजस्थान की गर्मी आने पर तापमान बढ़ सकता है, लेकिन गर्मी के कारण तापमान बढ़ सकता है। गर्मी बढऩे पर दोपहर बाद आंधी बारिश की संभावना रहेगी।

Hindi News / Gwalior / Monsoon Update: बुंदेलखंड में मानसून एक्टिव, 72 घंटे में आएगा आपके शहर, 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो