scriptएमपी में युवकों ने जानवरों को बचाने दांव पर लगाई जिंदगी, उफनती नदी में बनाया ‘मानव पुल’ | Gwalior Human bridge Gwalior RESCUE Gwalior Manav Pul | Patrika News
ग्वालियर

एमपी में युवकों ने जानवरों को बचाने दांव पर लगाई जिंदगी, उफनती नदी में बनाया ‘मानव पुल’

Human bridge

ग्वालियरJul 08, 2024 / 07:27 pm

deepak deewan

Gwalior Human bridge Gwalior RESCUE Gwalior Manav Pul

Gwalior Human bridge Gwalior RESCUE Gwalior Manav Pul

Gwalior Human bridge Gwalior RESCUE Gwalior Manav Pul जब मानवीय संवेदनाएं लगातार कम होती जा रहीं हों तब मध्यप्रदेश में इंसानियत की जबर्दस्त मिसाल सामने आई है। प्रदेश के ग्वालियर में जोरदार बारिश के कारण नदियां उफना गईं। बाढ़ के पानी से लोग तो किसी तरह बचकर सुरक्षित स्थानों पर गए लेकिन बेचारे जानवर फंस कर रह गए। जान पर बन आई थी पर मूक प्राणी भला किससे और कैसे गुहार लगाते! तभी इंसानी जज्बात की अनोखी दास्तां सामने आई। इलाके के लोग इन जानवरों की जिंदगी पर आए संकट को देख नहीं सके। जानवरों को बचाने लोगों ने अपना ही जीवन दांव पर लगा दिया। मूक प्राणियों के लिए ‘मानव पुल’ बना और देखते ही देखते सभी पशुओं को उफनते पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
एमपी के ग्वालियर में लगातार तेज बारिश हो रही है। सोमवार को नदियों के तेज बहाव में कई जानवर फंस गए। बेहट इलाके में झिलमिल नदी भी उफना गई। नदी में एकाएक बढ़े पानी से वहां चरने गईं चार दर्जन से ज्यादा बकरियां फंस गईं।
यह भी पढ़ें : एमपी में बड़ा हादसा, कार सहित उफनती नदी में जा गिरे अफसर, केवल एक की लाश मिली

बकरियों के फंस जाने पर गांववालों ने उन्हें बचाने का अभियान खुद शुरु कर दिया। कई युवाओं ने एक रस्सी को पकड़ा और अपनी जिंदगी दांव पर लगाते हुए उफनती नदी में ही खड़े हो गए। इसके साथ ही युवाओं ने बकरियों को अपने हाथों से उठाकर उन्हें नदी के दूसरे किनारे पर सुरक्षित पहुंचाने का काम चालू कर दिया। इस तरह एक-एक कर सभी बकरियों को बचा लिया गया। मानव पुल बनाकर ब​करियों की जान बचाने के इस अभियान का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : एमपी में बाइक सवारों को हवा में उछालते चली गई कार, 3 मौतों से पसरा मातम

सभी कर रहे प्रशंसा

अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर मूक प्राणियों को बचाने के युवाओं के इस काम की सभी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
इलाके की पुलिस ने भी जानवरों की जान बचानेवाले युवकों की प्रशंसा की है।

Hindi News/ Gwalior / एमपी में युवकों ने जानवरों को बचाने दांव पर लगाई जिंदगी, उफनती नदी में बनाया ‘मानव पुल’

ट्रेंडिंग वीडियो