scriptपिता के ससुराल पक्ष से आने वाले युवक ने बेटी का नहाते समय बनाया वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल, दुष्कर्म में गिरफ्तार | Made a video while bathing and started blackmailing, Jailed for dushkarm | Patrika News
इटावा

पिता के ससुराल पक्ष से आने वाले युवक ने बेटी का नहाते समय बनाया वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल, दुष्कर्म में गिरफ्तार

Made a video while bathing and started blackmailing, Jailed for dushkarm इटावा में ससुराल पक्ष के युवक ने घर वालों पर विश्वास बनाए और फिर विश्वास घात किया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में युवकों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ‌

इटावाSep 01, 2024 / 08:26 pm

Narendra Awasthi

Made a video while bathing and started blackmailing, Jailed for dushkarm उत्तर प्रदेश के इटावा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें ससुराल पक्ष से घर आने वाले एक युवक ने धोखे से 19 वर्षीय किशोरी का नहाते समय वीडियो बना लिया। जिसका घर में आना-जाना लगा रहता था। वीडियो के आधार पर वह ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता के पिता ने थाना में तहरीर देकर बताया कि अपने दोस्तों के साथ उसकी पुत्री को ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। मामला सैफई थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें

दोस्तों के साथ गंगा नहाने आए जज के पति नदी में डूबे, माता-पिता ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना

Made a video while bathing and started blackmailing, Jailed for dushkarm बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक का सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी के घर में आना-जाना लगा रहता था। जो पीड़िता के पिता के ससुराल पक्ष से था। इसी दौरान उसने घर में नहा रही 19 वर्षीय किशोरी का वीडियो बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता के पिता ने थाना में तहरीर देकर बताया कि बीते 28 अगस्त को रात 10 बजे युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को अपने घर ले गया। यहां से दूसरे गांव ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया‌। पीड़िता के पिता ने थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

क्या कहते हैं एसएसपी इटावा?

Made a video while bathing and started blackmailing, Jailed for dushkarm एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनाक्रम के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया की पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सैफई थाना पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश करश्रजेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News/ Etawah / पिता के ससुराल पक्ष से आने वाले युवक ने बेटी का नहाते समय बनाया वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल, दुष्कर्म में गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो