scriptये हैं भोपाल के Best 5 Picnic Spots, मानसून में यहां खिल उठती है प्रकृति | Bhopal News Best 5 Picnic Spots of Bhopal in monsoon MP Tourism | Patrika News
भोपाल

ये हैं भोपाल के Best 5 Picnic Spots, मानसून में यहां खिल उठती है प्रकृति

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लें पिकनिक का दोगुना मजा, एक बार यहां जरूर जाएं

भोपालJun 25, 2024 / 03:17 pm

Sanjana Kumar

Bhopal news
Bhopal News: अगर आप भी मानसून सीजन में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो भोपाल में आपको ऐसे कई खूबसूरत पिकनिक स्पॉट मिल जाएंगे, जहां पिकनिक का मजा दोगुना हो जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और भोपाल के आसपास के 5 Best Picnic Spots in Bhopal के बारे में जहां आपको जरूर जाना चाहिए…

1. महादेव पानी

Mahadev Pani
महादेव पानी भोपाल।
महादेव पानी झरना भोपाल के शहरवासियों के बीच अपनी अनूठी पहचान बना चुका है। घने जंगलों में स्थित महादेव पानी वाटर फॉल्स भोपाल से महज 25 किमी की दूरी पर है। मानसून में प्रकृति खिल उठती है। मानसून के इन दिनों में ये पिकनिक स्पॉट बन जाता है। 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता पानी का झरना टूरिस्ट को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है।

2. बड़ा तालाब

Upper lake
Upper Lake Bhopal
    मानसून में भोपाल की अपरलेक की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां आपको दूर तक निहारेंगे तो जमीन और आसमान एक साथ जुड़ा नजर आता है। मानसून में बड़े तालाब को देखने पर नजारा बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है जैसे समुद्र में पड़ी सीप खुल गई और तालाब में नजर आने वाली हर चीज, बोटिंग करते लोग उसमें रखे मोती हों।
    ये भी पढ़ें: Budhni Ghat Trekking: भारत का सबसे खास ट्रैकिंग स्पॉट है एमपी का बुदनी घाट, रोमांच का जो मजा यहां वो और कहीं नहीं

    सांची

    Sanchi stupa
    Sanchi Stupa
      राजधानी से काफी नजदीक सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह एक World Heritage साइट भी है। इसके अलावा यह यूनेस्कों के ऐतिहासिक विरासत स्थलों में शामिल है। इसका निर्माण सम्राट आशोक के शासनकाल में किया गया था। यह बौद्ध विहार के रूप में दुनिया भर में मशहूर है। इसके आसपास पसरी हरियाली और इसकी लोकेशन मानसून सीजन में निखरकर सामने आती है।
      ये भी पढ़ें: Best Cooking Oil: खाना पकाने के तेल के लिए डॉक्टर्स से सलाह ले रहीं महिलाएं, जानें आपके लिए कौन सा Oil बेहतर

      उदयगिरी की गुफाएं

      Udayagiri Caves
        उदयगिरी गुफाएं सांची से थोड़ी ही दूरी पर हैं। यहां 21 गुफाएं हैं, जिनमें वैष्णववाद (विष्णु), शक्तिवाद (दुर्गा और मातृकाएं), जैन धर्म और शैववाद (शिव) की प्रतिमा है। उदयगिरि गुफाओं का स्थल गुप्त वंश के चंद्रगुप्त द्वितीय का संरक्षण प्राप्त था। इसका निर्माण 250 ई. में शुरु हुआ था तथा 410 ई. में बनकर तैयार हुआ। इन गुफाओं की खोज अलेक्जेंडर कनिंघम ने 1870 के दशक में की थी। यहां आप चट्टानों की ऊंचाई पर चढ़ते जाएं और पर्वत के शिखर से दूर-दूर तक हरियाली की मखमली चादर देखकर आपका दिल भी मखमली हो जाएगा।

        भीम बैठका की गुफाएं

        Bhimbetka
        Bhimbetka caves
          यह गुफाएं काफी चर्चित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जो महाभारत काल के भीम से जुड़ा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि महाभारत काल के दौरान पांडू पुत्र भीम यहां आए थ। इसके अलावा यह जगह यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। ये हिस्टॉरिकल प्लेस बारिश के दिनों में पिकनिक का मजा दोगुना कर देता है।

          Hindi News / Bhopal / ये हैं भोपाल के Best 5 Picnic Spots, मानसून में यहां खिल उठती है प्रकृति

          ट्रेंडिंग वीडियो