श्री गंगानगर

बास्योडा मनाया, शीतला माता को लगाया ठंडे पकवानों का भोग

Sheetla ashtmi festival : बास्योडा पर्व इलाके में सोमवार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। क्षेत्र में होली पर्व के बाद के सोमवार या गुरुवार को बास्योडा मनाने की परम्परा है। इसके साथ ही कुछ लोग शीतला अष्टमी को भी शीतला माता का पूजन करते हैं।

श्री गंगानगरMar 16, 2020 / 09:44 pm

jainarayan purohit

बास्योडा मनाया, शीतला माता को लगाया ठंडे पकवानों का भोग

श्रीगंगानगर. बास्योडा पर्व इलाके में सोमवार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। क्षेत्र में होली पर्व के बाद के सोमवार या गुरुवार को बास्योडा मनाने की परम्परा है। इसके साथ ही कुछ लोग शीतला अष्टमी को भी शीतला माता का पूजन करते हैं। एेसे में सोमवार को शीतला अष्टमी होने से श्रद्धालुओं की संख्या दोगुना रही। लोगों ने घरों में रविवार को ही कई तरह के ठंडे पकवान बनाए तथा इनका भोग सोमवार को शीतला माता को लगाया।
शहर के ई ब्लॉक स्थित शीतला माता वाटिका और जवाहर नगर स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। महिलाओं ने माता को भोग लगाया तथा बाद में यही प्रसाद पूरा दिन उपयोग भी किया गया। कई लोगों ने घरों में ही मटकों पर शीतला माता के प्रतीक बनाए तथा शीतला माता को प्रसाद अर्पित कर यही प्रसाद ग्रहण किया गया। पूरा दिन इन्हीं ठंडे पदार्थों का उपयोग किया गया। इससे पूर्व कई परिवारों ने सप्तमी पर भी शीतला माता के पूजन किए थे।

Hindi News / Sri Ganganagar / बास्योडा मनाया, शीतला माता को लगाया ठंडे पकवानों का भोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.