bell-icon-header
श्री गंगानगर

राजस्थान के हजारों मेधावी विद्यार्थियों को भजनलाल सरकार बांटेगी टेबलेट, ये दस्तावेज होंगे जरूरी

Free Tablet Yojana Rajasthan 2024 : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों का टेबलेट वितरण किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग की तैयारियां चल रही है।

श्री गंगानगरMay 30, 2024 / 11:33 am

Kirti Verma

Free Tablet Yojana Rajasthan 2024 : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों का टेबलेट वितरण किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग की तैयारियां चल रही है। लोकसभा की चुनाव आचार संहिता हटने के बाद प्रदेश के 55 हजार 727 कक्षा 8 वीं, दसवीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण किया जाएगा। इस योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के विद्यार्थी पात्र होंगे। इसमें श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ जिले में तीनों कक्षाओं में 1394 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
यह होगा जरूरी
विद्यार्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। विद्यार्थी को 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। विद्यार्थी के पास आधार कार्ड, बैंक खाता-पासबुक, आय-प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इनके अभाव में टेबलेट नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें

सोशल मीडिया से दूरी बना किताबों की दुनिया में लौट रहे युवा, इन किताबों की डिमांड सबसे ज्यादा

यह है योजना
प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया से जोडऩे तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए तैयार करने की मंशा से आठवीं, दसवीं एवं 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वरीयता के आधार पर टेबलेट देने जा रही है।
जिले के इतने हैं विद्यार्थी

शैक्षिक सत्र 2021-22
आठवीं : 157
दसवीं : 296
प्रवेशिका : 02
12वीं कला: 151
12वीं वाणिज्य : 18
12वीं विज्ञान : 68
12वीं वरिठ उपाध्याय : 02
कुल : 694

प्रदेश के इतने विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
जिला पात्र विद्यार्थी
2021-22: 27861
2022-23: 27866
कुल: 55727

शैक्षिक सत्र 2022-23
आठवीं : 154
दसवीं : 255
प्रवेशिका : 01
12वीं कला : 191
12वीं वाणिज्य : 21
12वीं विज्ञान : 75
12वीं वरिठ उपाध्याय : 03
कुल : 700

पिछले दो साल से मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण करने की सूचना मांगी गई है। राज्य की कटऑफ प्राप्त हो चुकी है। सीबीइओ से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही रिपोर्ट मिलने पर जिले के पात्र विद्यार्थियों की सूची निदेशालय को भिजवाई गई है।
गिरजेशकांत शर्मा,डीइओ,माध्यमिक शिक्षा,श्रीगंगानगर।

Hindi News / Sri Ganganagar / राजस्थान के हजारों मेधावी विद्यार्थियों को भजनलाल सरकार बांटेगी टेबलेट, ये दस्तावेज होंगे जरूरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.