दूसरे प्रकरण में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि लिव इन रिलेशनशिप के साथ रहने वाले करणी मार्ग निवासी मोनू पुत्र वेदपाल ने उसका वर्ष 2016 से अब तक देह शोषण किया। अप्राकृतिक मैथुन कर प्रताड़ित किया। इसके अलावा जान से मारने के लिए फिनायल पिला दिया। इस दौरान उसके बीस हजार रुपए चोरी कर ले गया। इन दोनों प्रकरणों की जांच पुरानी आबादी सीआई गोविन्द सिंह चारण को दी गई है।
उधर एक अन्य मामले में सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर एक युवती की छवि धूमिल करने पर जवाहरनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जवाहरनगर सीआई देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ब्लॉक एरिया की युवती की ओर से दर्ज कराए गए इस मामले में आरोप लगाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर परेशान कर रहा था। उसे ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी तो उसने ब्लॉक करने की बजाय युवती के नाम पर इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बना डाली और उसमें युवती के नाम का गलत इस्तेमाल करने लगा।
आपत्तिजनक फोटो और वीडियो क्लीप निकालकर उसके नाम से वायरल करने लगा है। इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवती ने ऐसा नहीं करने की बात कही तो उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी सीआई ने बताया कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के मुख्यालय को ईमेल करके पीड़िता की आइडी ब्लॉक करने और आईपी सर्वर से बनाई गई आईडी को पुलिस के साथ साझा करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि यह जानकारी आने के बाद ही आरोपी के बारे में पता चल सकेगा।