
1.हैंड टच ( Hand Touch ) - कबड्डी के सबसे प्राथमिक आक्रामक दांव में हैंड टच का नाम सबसे ऊपर है। दौड़कर या ठहर कर किसी भी तरह विपक्षी टीम के खिलाड़ी को हाथ से टच कर पॉइंट हासिल करना ही इस दांव का मुख्य उद्देश्य होता है।
2.डुबकी ( Dubki ) - इस दांव को सफल बनाने के लिए टाइमिंग का ठीक होना सबसे अधिक मायने रखता है। विपक्षी टीम अगर चैनल टेकल के जरिए रेडर को घेरने की कोशिश करती है, तो रेडर इसी स्किल के जरिए विरोधी खिलाड़ियों के फैले हुए हाथों के नीचे से डुबकी लगाकर प्वाइंट हासिल करते हुए अपने पाले में चला जाता है।
3.बैक किक ( Back Kick ) -इस स्किल को कबड्डी में बहुत ही चतुर स्किल माना जाता है। इसमें रेडर विपक्षी टीम के डिफेंडर की ओर पीठ करके अचानक पीछे की ओर किक मारता है और टच प्वाइंट हासिल करने की कोशिश करता है। कई जगह इस दांव को म्युल किक भी कहा जाता है।
4. लायन जंप ( Lion Jump ) - लायन जंप के लिए रेडर के पैरों में बहुत ताकत और शक्ति की जरूरत होती है। प्रो कबड्डी लीग में पवन सहरावत ने इसे पॉपुलर बनाया था। इस दांव में रेडर विरोधी टीम के डिफेंडर के ऊपर से कूदकर खुद का बचाव भी करता है और पॉइंट्स भी बनाता है। यह एक बेहद कठिन दांव है।
5. साइड किक ( Side Kick ) - कबड्डी के सबसे प्रभावी तकनीक में इस तकनीक का नाम सबसे ऊपर है। इसमें रेडर साइड किक लगाकर विपक्षी टीम के डिफेंडर्स को छूने की कोशिश करता है।
6. टो टच ( Toe Touch ) - इसे कबड्डी खेल का सबसे शातिर दांव कहा जाता है। इस दांव में रेडर की नजर डिफेंडर्स के पैरों पर होती है। जैसे ही समय मिलता है वह अपने पैर से डिफेंडर के अंगूठे को अपने पैर से छू कर अपने पाले में चला आता है।
Updated on:
22 Dec 2021 10:12 am
Published on:
22 Dec 2021 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
