खेल

Manu Bhaker Wins Bronze Medal: सिल्वर मेडल पर लगा चुकी थीं दाव, फिर कैसे मनु भाकर से मिस हो गया रजत पदक

Paris Olympics 2024 Medal Update: मनु भाकर एक समय रजत पदक जीतने की ओर बढ़ रही थीं, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि भारत को कांस्य से करना पड़ा संतोष।

नई दिल्लीJul 28, 2024 / 05:32 pm

Vivek Kumar Singh

Manu Bhaker Wins Bronze Medal: भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने ओलंपिक शूटिंग में भारत का 12 साल का पदक का सूखा समाप्त करते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीत लिया है। यह पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक भी है। मनु भाकर ने 27 जुलाई को इस इवेंट में फाइनल में क्वालीफाई किया था। रविवार को उन्होंने फाइनल मैच में 221.7 अंक जुटाए। इस इवेंट का स्वर्ण और रजत पदक कोरिया के नाम रहा। कोरियाई खिलाड़ी ओह ये जिन ने 243.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। कोरिया की दूसरी खिलाड़ी किम येजी 241.3 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम करने में कामयाब रहीं।
19 साल की उम्र में मनु भाकर ने टोक्यो ओलंपिक में शिरकत की थी। हालांकि वहां वह खाली हाथ रही थीं, इस ओलंपिक में भारत का निशानेबाजी में ओवरऑल प्रदर्शन भी खराब रहा था। लेकिन मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में शानदार वापसी करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। यह महिला शूटिंग में भारत का पहला मेडल है। मनु भाकर ब्यूनस आयर्स 2018 में यूथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज भी हैं। वह इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों का खिताब भी जीत चुकी हैं।

एक शॉट और मिस हो गया सिल्वर मेडल

मनु भाकर ने एक समय कोरिया की किम येजी को पछाड़ कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया था। मनु का आखिरी शॉट 10.3 के निशाने पर लगा, जबकि कोरिया की किम येजी ने 10.5 का निशाना साधा और मनू से आगे निकल गईं। मनु भाकर का स्कोर 221.7 हो गया और किम येजी ने 221.8 का स्कोर कर दिया। उन्हें गोल्ड डिसाइड के लिए दो शॉट्स और मिले, लेकिन वह अपनी ही हमवतन ओह ये जिन को नहीं पछाड़ पाईं और सिल्वर अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024 Medal Tally: मनु भाकर ने खोला पदक तालिका में भारत का खाता, जानें कौन सबसे आगे

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Manu Bhaker Wins Bronze Medal: सिल्वर मेडल पर लगा चुकी थीं दाव, फिर कैसे मनु भाकर से मिस हो गया रजत पदक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.