खास खबर

राघव प्रयाग घाट पर रामलीला की प्रस्तुति ने जीवंत कर दिए रामायण के प्रसंग

मंदाकिनी तट पर भारतीय शैली के साथ हो रही विदेशी श्रीरामलीला प्रसंगों की प्रस्तुति

सतनाOct 22, 2024 / 10:07 am

Ramashankar Sharma

सतना। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों की लीला प्रस्तुतियों पर एकाग्र सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव का आयोजन श्रीराघव प्रयाग घाट चित्रकूट (म.प्र.) में किया जा रहा है। समारोह में लीला मण्डल रंगरेज कला संस्थान उज्जैन के कलाकार प्रतिदिन शाम 7 बजे से श्रीरामकथा के प्रसंगों की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। इस अवसर पर “श्रीरामराजा सरकार” श्रीराम के छत्तीस गुणों का चित्र कथन प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। पहले दिन शिव विवाह, रावण का विश्व विजय अभियान, श्री राम-जन्म, गुरु विश्वामित्र दशरथ संवाद प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला की प्रस्तुति से राघव प्रयाग घाट पर रामायण में तुलसीदास से लिखित प्रसंग एक बार फिर जीवंत हो गए हैं। इसमें विदेशी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।
मंदाकिनी तट पर चल रही रामलीला के पहले दिन रघुकुल में जन्मे प्रभुश्री राम की लीला के प्रसंग की शुरुआत शिव-विवाह से होती है। शिव बारात में देवताओं के साथ राक्षस, भूत-प्रेत, पिशाच को देखकर पर्वतराज और उनका परिवार अंचभित हो गया। पार्वतीजी की माता को रूष्ठ देखकर भगवान विष्णु ने कहा कि भगवान शिव तो देवों के भी देव हैं, इसलिए इन्हें महादेव भी कहा जाता है। अगले दृश्य में दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम वन में भटक रहे हैं, तब माता पार्वती, शिवजी से पूछती हैं कि ये वन में कौन भटक रहा है। तब शिवजी कहते हैं, ये श्रीराम हैं। वे माता सीता की खोज रहे हैं, जिनका हरण कर रावण ले गया है। क्या आप इस कथा को नहीं जानती, माता पार्वती के इंकार करने पर भगवान शिव उन्हें रामकथा सुनाते हैं।ऋषि-मुनियों और देवताओं पर रावण का अत्याचाररामलीला की प्रस्तुति में रावण का अहंकार भी दिखाया गया। रावण वरदान मांगता है कि देवता, नाग, गरुड़, यक्ष, दानव, दैत्य और राक्षस के लिए मैं अवध्य हो जाऊं, अर्थात वो मेरा वध न कर पाएं। रावण अहंकार में कहता है कि मुझे ओर की परवाह नहीं है क्योंकि मनुष्य और वानरों को तो मैं तिनके के समान समझता हूं। ब्रह्राजी से वरदान पाकर रावण मनुष्यों से साथ देवता और ऋषि-मुनियों पर भी अत्याचार करता है।
ramlila3
10 किलो की वेशभूषा पहनता है रावण

रामलीला में राम का अभिनय क्राइम पेट्रोल धारावाहिक में काम कर चुके सुमित नागर और रावण का अभिनय राहुल पंड्या कर रहे हैं। रावण के हेडगियर का वजन करीब 2 किलोग्राम और वेशभूषा का वजन करीब 8 किलोग्राम है।
आज इंडोनेशिया के कलाकार देंगे प्रस्तुति

22 अक्टूबर को श्रीराम बारात, श्री राम राज्य की घोषणा, कैकेयी-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकेयी संवाद, श्री राम वनगमन की प्रस्तुति होगी। यह प्रस्तुति इंडोनेशिया के कलाकारों द्वारा दी जाएगी।

Hindi News / Special / राघव प्रयाग घाट पर रामलीला की प्रस्तुति ने जीवंत कर दिए रामायण के प्रसंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.