मैजिक दिखाने वालों की मानें तो अब जवाहर कला केन्द्र, प्रेस क्लब, जयपुर सेंट्रल जेल, एसएमएस अस्पताल जैसी जगहों पर पर भी शो करने लगे हैं। इन जगहों पर विशेष शो का आयोजन होता है।
जादूगर स्कूलों में मैजिक शो में ज्ञानवर्धक और जादुई करतब दिखाकर छात्र-छात्राओं का मनोरंजन कर रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों को मैजिक भी सीखा रहे हैं। मौके पर ही बच्चों से करतब करवाते हैं। शो के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ खानपान व पढ़ने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
– जादूगर नारियल व हवन कुंड में आग लगने का जादू दिखाते हैं। यह कोई चमत्कार नहीं होता है, बल्कि नारियल में पहले से ही सोडियम के कुछ टुकड़े रखे होते हैं, उसपर पानी डालने से उष्माक्षेपी अभिक्रिया होती है, जिससे नारियल में आग के छल्ले उठते हैं। ऐसे ही हवन के लिए जो लकड़िया होती है, उसमें पहले से ही पोटेशियम परमैंगनेट के क्रिस्टल होते हैं, उसमें ग्लिसरीनयुक्त घी डालने से अग्नि प्रज्वलित हो जाती है।
– ‘वाटर ऑफ इंडिया’ का जादू प्रचलित है। इसमें मटके में पानी उपर आता दिखाया जाता है। जादूगरों की मानें तो पानी का यह मटका वैज्ञानित तरीके से तैयार करवाया जाता है। जिसमें एक छेद होता है, उसपर अंगूठा रखते ही मटके में हवा अवरुद्ध हो जाती है और पानी उपर आने लगता है।
शादी-ब्याह, बर्थ-डे पार्टियों व स्कूल-कॉलेजों में जादू दिखाने का चलन बढ़ रहा है। जादू दिखाकर लोगों का न केवल मनोरंजन कर रहे हैं, बल्कि इसके वैज्ञानिक तरीके के प्रयोग भी दिखा रहे हैं। इससे लोग जागरूक हो रहे हैं।
– नंदकिशोर मांदोरिया, जादूगर