पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में 24 जून से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने तथा राज्य में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि दर्ज होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। राज्य में उष्ण रात्रि जयपुर तथा जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं पर दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 44.7 डिग्री व सर्वाधिक वर्षा 11 मिमी कामां, भरतपुर में दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर में 32.7 डिग्री से. दर्ज किया गया।