दरअसल जोधपुर जिले के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भूंगरा गांव में रहने वाले सगत सिंह के बेटे सुरेन्द्र सिंह की शादी 8 दिसम्बर 2022 को तय थी। लेकिन जब दुल्हन लेने के लिए जाने वाले थे तो उसी दिन चाय बनाने के दौरान एक साथ कई सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। सगत सिंह, उनकी पत्नी, बेटा, नातिन, परिवार के कई सदस्यों समेत 35 लोगों की जलने से मौत हो गई। उसके बाद भी बीस लोग अस्पताल में काफी दिन भर्ती रहे। इस दुख की घड़ी में दुल्हन पक्ष भी लगातार सुरेन्द्र सिंह और परिवार के बाकि सदस्यों की देखभाल करता रहा।
उस अग्निकांड के बाद अब दुबारा मुहुर्त बना और सोलह महीने पंद्रह दिन के बाद कल रात सुरेन्द्र सिंह की शादी बाडमेर जिले के एक गांव में रहने वाली ओम कवंर से हुई। शादी में परिवार के लोग नहीं थे, मां और पिता नहीं थे, बहन नहीं थी…..। दूल्हा बना सुरेन्द्र बार बार अपने आंसू छुपाने की कोशिश कर रहा था।