शहरवासियों को सेहत के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने व पौधे लगाने को प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से योग व जागरूकता शिविर होगा। शिविरों में योग शिक्षक योगाभ्यास करवाएंगे तो आयुर्वेद चिकित्सक योग व घरेलू औषधियों के साथ स्वस्थ जीवन शैली का पाठ पढाएंगे। शिविर रोजाना सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक आयोजित होंगे। शिविरों में आयुर्वेद विभाग पाली व शक्ति युवा संघ का विशेष सहयोग रहेगा।
शहर के इन स्थलों पर लेंगे शिविर
● 11 जून: सुल्तान स्कूल मैदान, हिमत नगर ● 12 जून: आजाद उद्यान घरवाला जाव ● 13 जून: नेहरू पार्क, पुराना बस स्टैण्ड ● 14 जून: गांधी नगर दूसरा उद्यान ● 15 जून:बांगड़ कॉलेज ● 16 जून: पुलिस लाइन ● 17 जून:चन्द्रशेखर महादेव मंदिर नया गांव ● 18 जून:पीपलेश्वर महादेव मंदिर शेखावत नगर ● 19 जून: मानपुरा भाखरी ● 20 जून: शिवाजी नगर शिव मंदिर
रोग होते है दूर
योग करने से रोग दूर होते है। प्रसन्नता आती है। शरीर में स्फूर्ति रहती है। मैं रोजाना लाखोटिया में योगाभ्यास करता व करवाता हूं। पत्रिका के कार्यक्रम से लोग अधिक जागरूक होंगे। –विजयराज सोनी, योग शिक्षक
योग जीवन का अंग
योग को जीवन का अंग बनाना चाहिए। यह स्वस्थ रखता है। पत्रिका की ओर से लोगों को शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। –महेन्द्र बोहरा, पूर्व नगर परिषद सभापति
योग जीवन का अंग
मैं व मेरा परिवार के लोग पिछले बीस साल से योग कर रहे है। यह स्वस्थ रहने व बीमारियों को दूर करने वाला है। पत्रिका का योग कार्यक्रम सबके लिए बेहतर है। –राजकुमारी शर्मा, योग शिक्षक
लोगों में रहता उत्साह
राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित होने वाले योग शिविरों को लेकर शहरवासियों में उत्साह रहता है। शिविर अलग-अलग जगह लगाने से अधिक लोग योगाभ्यास कर पाते है। –त्रिलोक चौधरी, संयोजक, योग शिविर