खास खबर

ऑर्गेनिक फूड फॉर गुड हैल्थ

मोटे अनाज को बढ़ावा देने व लोगों को शुद्ध एवं ऑर्गेनिक फूड उपलब्ध करवाने के लिए तीन अलग-अलग शहरों की तीन सहेलियों ने मिलकर शहर में तीन साल पहले बेजिक नाम से स्टार्टअप की नींव रखी थी।

May 23, 2023 / 04:24 pm

कंचन अरोडा

ऑर्गेनिक फूड फॉर गुड हैल्थ

आज उनके स्टार्टअप के प्रोडक्ट देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी लोगों को खासे रास आ रहे हैं। बेजिक फूड की सीईओ लखनऊ की ३४ वर्षीय तनुश्री सिंह बताती है कि लखनऊ से स्नातक करने के बाद जब उन्होंने बीकानेर से न्यूट्रिशन साइंस में पीजी की तो उनकी मुलाकात गंगानगर की सोनिया ग्रोवर एवं बीकानेर की रीमा राठौड़ से हुई। पढ़ाई के दौरान उन्हें ऑर्गेनिक फूड की कमी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान उन्हें पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना स्टार्टअप शुरू करने का आइडिया आया।
ऑर्गेनिक फूड के फायदे
ऑर्गेनिक फूड में कीटनाशक कम मात्रा में होते हैं। इन्हें छोटे पैमाने पर खेतों में उगाया जाता है। ऑर्गेनिक उत्पादों में एंटीऑक्सीडेंट कंटेंट अधिक होता है। कई बीमारियों को दूर करने में यह आहार उपयोगी हो सकता है। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए भी ऑर्गेनिक आहार बहुत फायदेमंद होता है।
बेस्ट स्टार्टअप पुरस्कार मिला
वर्ष २०१९ में अपना स्टार्टअप रजिस्ट्रर करवाया। सोनिया ग्रोवर प्रोडक्ट ऑफिसर एवं रीमा राठौड़ एग्रीकल्चर ऑफिसर का जिम्मा संभाल रही हैं। इस स्टार्टअप को राजस्थान मिलेट कॉनक्लेव २०२३ में बेस्ट स्टार्टअप का स्टेट लेवल का पुरस्कार मिल चुका है।
विदेश में भी बढऩे लगी मांग
तनुश्री ने बताया कि वे अपने स्टार्टअप के जरिए बाजरा, ज्वार और रागी के बिस्किट, केक, लड्डू एवं ब्राउनी जैसे कई प्रोडक्ट्स तैयार कर रहे हैं। कोरोना काल में सोशल मीडिया पर प्रोडक्ट का प्रचार करना शुरू किया। अब देश के साथ संयुक्त राज्य अमरीका में उनके प्रोडक्ट की मांग बढऩे लगी है। स्टार्टअप से १० लोगों को रोजगार मिल गया है।

Hindi News / Special / ऑर्गेनिक फूड फॉर गुड हैल्थ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.