23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटली में रोशन हुआ दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री

यह परंपरा तब शुरू हुई, जब गुब्बियो के लोगों ने अलग तरीके से क्रिसमस मनाने का फैसला किया और इस तरह वर्ष 1981 में पहला क्रिसमस ट्री रोशन हुआ।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kiran Kaur

Dec 14, 2022

इटली में रोशन हुआ दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री

इटली में रोशन हुआ दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री

दुनियाभर में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर हैं। इसी बीच इटली के उम्ब्रियन क्षेत्र में स्थित शहर गुब्बियो में आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे बड़े क्रिसमस ट्री को रोशन कर दिया है। यह वास्तव में पेड़ न होकर इंगिनो पहाड़ की ढलान पर लाइटिंग से बना वृक्ष है, जो 750 मीटर ऊंचा और आधार पर 450 मीटर चौड़ा है। क्रिसमस ट्री को रोशन करने के लिए इसमें 7.5 किमी लंबे बिजली के तार और सैकड़ों लाइट्स का प्रयोग किया गया है।

दशकों से सज रहा इसी तरह:

यह पेड़ एक अंतरराष्ट्रीय पहचान बन गया हैै। स्थानीय लोग भी इसे शहर में गर्व के बड़े स्रोत के रूप में देखते हैं। यह परंपरा तब शुरू हुई, जब गुब्बियो के लोगों ने अलग तरीके से क्रिसमस मनाने का फैसला किया और इस तरह वर्ष 1981 में पहला क्रिसमस ट्री रोशन हुआ। वर्ष 1991 में आधिकारिक तौर पर इसे गिनीज बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। तीन दशक से भी अधिक समय से यह रेकॉर्ड इसी के नाम है।

पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा:

सितंबर से हर रविवार की सुबह इस पेड़ को सजाने की तैयारी होने लगती है। लगभग हर उम्र के वालंटियर इसमें योगदान देते हैं। यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है। प्रतिवर्ष एक खास मेहमान इस क्रिसमस ट्री को रोशन करते हैं। बीते वर्षों में पोप फ्रांसिस और इतालवी अंतरिक्ष यात्री पाओलो नेस्पोली को यह सम्मान मिल चुका है।

सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा :

पेड़ पर लगी किसी भी एक लाइट को लगभग नौ सौ रुपए देकर, अपने प्रियजन को समर्पित किया जा सकता है। जनवरी के शुरुआती सप्ताह तक जगमगाने वाले इस अनूठे वृक्ष को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं। पहाड़ का क्रिसमस ट्री के रूप में बदलना इस शहर की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बन गया है। इस वर्ष शांति के प्रतीक के रूप में सजे इस वृक्ष को 48 किमी दूर से भी देखा जा सकता है।

कुछ इस तरह जगमगाया