scriptइंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना,बच्चे के सामने मां को अर्धनग्न हालात में घर से निकाला, मदद करने की जगह वीडियो बनाते रहे लोग | Humanity is ashamed in Churu, half naked woman was thrown out of the house to fight, people kept making videos instead of helping, video went viral | Patrika News
खास खबर

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना,बच्चे के सामने मां को अर्धनग्न हालात में घर से निकाला, मदद करने की जगह वीडियो बनाते रहे लोग

Rajasthan Crime News: महिला अपने करीब तीन साल के बच्चे के साथ सड़कों पर रोती – गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसकी मदद किसी ने नहीं की। बाद में इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को मिली।

चूरूSep 20, 2024 / 01:12 pm

JAYANT SHARMA

File photo
Churu News: खबर राजस्थान के चूरू जिले से है। जिले में महिला थाने में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ एक लाख तीस हजार रूपए कैश और अन्य सामान मांगने का मुकदमा क्या दर्ज कराया, ससुराल वाले तो जल्लाद बन बैठे। उन्होनें घर की महिला को अर्धनग्न कर घर से निकाल दिया। कॉलोनी में किसी ने भी मदद नहीं की और बल्कि वीडियो और बनाए गए। महिला अपने करीब तीन साल के बच्चे के साथ सड़कों पर रोती – गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसकी मदद किसी ने नहीं की। बाद में इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को मिली।
यह भी पढ़ेंःजिसका डर था वही हुआ, प्रदेश ने खो दिया होनहार और काबिल अफसर….RAS प्रियंका बिश्नोई को नहीं बचाया सका…युवाओं के लिए प्रेरणा थीं प्रियंका…

दरअसल महिला की शादी कुछ साल पहले हुई थी। उसका आरोप है कि ससुराल वाले लगातार उसे परेशान कर रहे थे और दहेज के लिए मारपीट करते थे। उसने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो ससुराल वाले और ज्यादा उग्र हो गए। उसके बाद महिला को अर्धनग्न कर घर से निकाल दिया गया। घटना एक से दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ेंःश्रद्धा की अनूठी मिसाल, भक्त ने भगवान को बनाया बिजनेस Partner, स्टांप पर लिखे एग्रीमेंट में किया पूरा खुलासा.. स्टांप Viral

महिला अपने बच्चे के साथ रोते हुए कॉलोनी की सड़क से गुजर रही है। वह लगातार रोऐ जा रही है और इस कारण उसका बच्चा भी रोने लगता है। कॉलोनी के किसी भी व्यक्ति ने उसकी कोई मदद नहीं की। कुछ लोगों ने महिला को इस हालत में देखकर अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए तो कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया। फिलहाल इस मामले में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आ सका है। महिला अपने रिश्तेदारों के यहां बताई जा रही है।
महिला का पति विदेश में काम करता है। महिला दूसरे शहर में रहती है। चूरू में जहां यह सब हुआ है वहां उसका ससुराल है। वह अपने ससुराल आई थी और इस दौरान उसके साथ मारपीट होने की सूचना मिली है। उसने आरोप लगाया है कि उसके ससुर और अन्य लोगों ने मारपीट की है और उसके कपड़े फाड़कर घर से निकाल दिया। वीडिया वायरल होने के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। हमारे यहां पर 15 सितंबर को यह केस फाइल हुआ है और अब इसकी जांच कर रहे हैं। फिलहाल दोनो पक्षों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
करतार सिंह, थानाधिकारी
महिला थाना चूरू जिला

Hindi News/ Special / इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना,बच्चे के सामने मां को अर्धनग्न हालात में घर से निकाला, मदद करने की जगह वीडियो बनाते रहे लोग

ट्रेंडिंग वीडियो