bell-icon-header
सीतापुर

एक साल के पोते और बहू को दादा ने काट डाला, वजह जान उड़ जाएंगे होश

बच्चे के रोने पर एक बूढ़े व्यक्ति को बहू और पोते को काट डाला। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीतापुरDec 08, 2023 / 05:16 pm

Sanjana Singh

सीतापुर में एक वृद्ध व्यक्ति ने अपने बहू और पोते को काट डाला। वजह यह थी कि देर रात किसी कारण से पोता रो रहा था। हादसे में घायल बहू और पोते की मौत हो गई। यह मामला सीतापुर जुले के तालगांव थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का है।
पोते के रोने पर आया गुस्सा
दरअसल, देवरिया गांव निवासी कमलाकांत के घर बृहस्पतिवार देर रात उसका एक साल का पोता आयुष किसी कारणवश रो रहा था। पोते के रोने से अचानक वृद्ध कमलाकांत को गुस्सा आ गया। इस दौरान उसने धारदार हथियार से अपनी बहू शिखा और पोते पर वार कर दिया। इस हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पोते की मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें

जातिवाद का ये वीडियो देख सिहर उठेंगे आप, गांव में नहीं घुसने दी दलित की बारात

वहीं, आसपास के लोग आनन-फानन में बहू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन शुक्रवार को बहू की भी मौत हो गई। एक न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक, एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी मनोरोगी है। उसे बरामद हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindi News / Sitapur / एक साल के पोते और बहू को दादा ने काट डाला, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.