bell-icon-header
सिरोही

Mount Abu: आकर्षण का केंद्र बनी माउंट आबू की वादियां, पर्यटकों ने लिया आनंद

Mount Abu: पर्यटकों ने आसमान से उतरे बादलों के मनमोहक नजारों को अपने कैमरे में कैद किया।

सिरोहीSep 19, 2024 / 03:00 pm

Alfiya Khan

file photo

sirohi news: माउंट आबू। पर्यटन स्थल माउंट आबू के प्राकृतिक सौंदर्य के कायल पर्यटकों ने बुधवार को हरीतिमा से आच्छादित वादियों में आसमान से उतरे बादलों के मनमोहक नजारों को अपने कैमरे में कैद कर आबू भ्रमण की यात्रा को यादगार बनाया।
तापमान में मामूली सी हलचल के साथ न्यूनतम तापमान 16 व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सवेरे आसमान साफ रहा, लेकिन आबूरोड-माउंट आबू मार्ग, अनादरा क्षेत्र की पहाड़ियों में बादलों के छा जाने से मनभावन दृश्य सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। सूर्योदय के बाद धीरे-धीरे बादल भी छंट गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप का असर बढ़ने से लोगों ने छतों पर कपड़े सुखाए।
यह भी पढ़ें

लचर व्यवस्था का नतीजा, अर्थी ले जाने के लिए यहां चार कंधों की नहीं, नाव की जरूरत…

सवेरे वातावरण में घुली ठंडक के बीच भ्रमणकारियों ने सड़कों व बाजारों में चहलकदमी कर स्वास्थ्य लाभ लिया। पर्यटकों ने दिन में दर्शनीयस्थलों का अवलोकन करते हुए मौसम का लुत्फ उठाया। वहीं, नक्की झील में नौका विहार करने, गुरुशिखर, अधर देवी व टॉड रॉक से प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने का भी सैलानियों ने आनंद लिया।
यह भी पढ़ें

बंदूकों और दस्युओं का बीहड़ बीती बात…अब बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज की हो रही शूटिंग

Hindi News / Sirohi / Mount Abu: आकर्षण का केंद्र बनी माउंट आबू की वादियां, पर्यटकों ने लिया आनंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.