सिरोही

कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता हो रही है परेशान – पुरोहित

सिरोही. भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार पर नाकामियों का आरोप लगाते हुए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा मंगलवार को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों में पहुंची।

सिरोहीDec 13, 2022 / 06:44 pm

Bharat kumar prajapat

सिरोही. जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते जिला प्रमुख व मौजूद अन्य।

सिरोही. भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार पर नाकामियों का आरोप लगाते हुए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा मंगलवार को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों में पहुंची। सिरोही विधानसभा क्षेत्र के कृष्णगंज मंडल में यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।
जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं व दलितों पर अत्याचार अप्रत्याशित रूप से बढ़े हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब अखबार महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़, हत्याओं व अन्य प्रकार की अत्याचार से संबंधित घटनाओं से भरा ना हो। इसलिए आज राजस्थान की महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा संयोजक दलीप सिंह मांडानी ने कहा कि राजस्थान सरकार शासन के मामले में हर मुद्दे में फैल रही है। प्रदेश में नशे व भय के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की विदाई अति आवश्यक है। यह सरकार आज तक केवल जोड़ तोड़ में ही लगी हुई है। इसी वजह से उसे जनता के हितों की जरा भी परवाह नहीं रही है। मंडल अध्यक्ष कुपाराम देवासी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार अब ज्यादा दिन की मेहमान नहीं है और ना ही भविष्य में इसके दोबारा सत्ता में आने की कोई उम्मीद है। कृष्णगंज मंडल में जन आक्रोश यात्रा बालदा, वेलांगरी, धांता, राजपुरा, खेड़ा, माकरोड़ा पहुंची।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, जन आक्रोश यात्रा के सह संयोजक अरुण ओझा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल माली, ओबीसी मोर्चा के अमराराम प्रजापत, प्रधान प्रतिनिधि विशन सिंह देवड़ा, हार्दिक देवासी, गोरधन सिंह सिंदरथ, बाबू सिंह माकरोड़ा,ओब सिंह देवड़ा, शैतान सिंह परमार, कनक राम पुरोहित, दलपत सिंह राजपुरा, भोपाल सिंह, लादाराम देवासी, दीपराम देवासी, पहाड़ सिंह, नटवर रावल, विसाराम मेघवाल, मोहन मेघवाल, बाबाराम मेघवाल, गोविंद सिंह देवड़ा बालदा सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hindi News / Sirohi / कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता हो रही है परेशान – पुरोहित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.