www.patrika.com
सीकर•Aug 30, 2018 / 06:20 pm•
vishwanath saini
खेतड़ी. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कस्बे में स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रीय संग्रहालय बनाया गया है। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव संदीप वर्मा ने झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में निर्माणाधीन स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय संग्राहलय का अवलोकन किया।
इस अवसर पर आश्रम के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद व रमाकांत वर्मा ने प्रभारी सचिव वर्मा को विस्तार से स्वामी विवेकानंद एवं खेतड़ी के तत्कालीन राजा अजीत सिंह के सम्बन्धो एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी खेतड़ी से सम्बन्धित घटनाओ की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी इन्द्राज सिंह, उपअधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मीणा, थानाधिकारी खेतड़ी नगर किरण यादव, स्वामी योगयुक्तानंद स्वामी मौजूद थे। इस अवसर पर स्वामी आत्मनिष्ठानंद ने प्रभारी सचिव को विवेकानंद साहित्य भी भेंट किया।
Hindi News / Videos / Sikar / राजस्थान के खेतड़ी में बन रहा स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रीय संग्रहालय