
राजस्थान में अब तक की सबसे निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आया: राठौड़
सीकर. राजस्थान विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार को अब तक की सबसे निकम्मी व किसान विरोधी सरकार कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को बाजरे का समर्थन मूल्य नहीं देने सहित जन घोषणा पत्र की कई घोषणाओं को पूरा नहीं किया है। जिसे लेकर प्रदेशभर में आक्रोश है। ऐसे में भाजपा 17 अक्टूबर से लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में किसान रैली के रूप में सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज करेगी। वे गुरुवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने भी इस दौरान सरकार को किसान विरोधी बताते हुए शेखावाटी की धरती से आंदोलन शुरू कर सरकार के अंत की बात कही। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने विधान सभावार संख्यात्मक आंकड़े जुटाकर आंदोलन में जिलेभर से 40,000 लोगों को लाने का लक्ष्य तय किया। कार्यक्रम सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवंा, पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर, झाबर सिंह खरा व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
Published on:
13 Oct 2022 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
