bell-icon-header
सीकर

जोधपुर गैंग रेप मामले में गोविंद सिंह डोटासरा बोले – अपराध को बढ़ावा दे रही है भाजपा

Jodhpur Gang Rape Case : सीकर में जोधपुर गैंग रेप मामले में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर तंज कसा। और कहा, अपराधी की कोई जाति, पार्टी कुछ नहीं होती है।

सीकरJul 18, 2023 / 07:09 am

Sanjay Kumar Srivastava

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा

Govind Singh Dotasara Comment on BJP : जोधपुर गैंग रेप मामले में पकड़े गए आरोपियों के बारे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, इनमें से एक आरोपी जो भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता है। भाजपा, कांग्रेस पर आरोप लगाती है कि अपराधियों को कांग्रेस के नेता शह देते हैं राजस्थान में जितने भी अपराध हुए हैं चाहे अपराधी कोई भी हो। राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अपराधी की कोई जाति, पार्टी कुछ नहीं होती है। हमारी पुलिस ने अपराधी को पकड़ा है। उदयपुर में जो कांड हुआ था वह भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संपर्क में था और जो जोधपुर में रेप का मामला हुआ है, वह भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता है।

अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अपराध को बढ़ावा भारतीय जनता पार्टी दे रही है। गोपाल केसावत जिसने निर्दलीय चुनाव लड़ा था उसको पार्टी ने पहले ही निकाल दिया था, वह रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया तो वह भी हमारी पुलिस ने पकड़ा है। अपराधी चाहे कोई भी हो उसको बख्शा नहीं जाएगा।

सीकर दौरे पर आए थे डोटासरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर दौरे पर आए थे। उन्होंने लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। लक्ष्मणगढ़ जनता की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों से कहा। साथ ही अपने निवास स्थान पर जनसुनवाई की। अधिकारियों को विकास कार्यों को जल्दी से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।

डोटासरा ने कहा, चुनाव में जो वादे किए पूरे किए

डोटासरा ने कहा, राजस्थान सरकार ने पिछले चुनाव में जो वादे किए थे, वह पूरे किए। विकास कार्य करवा रहे हैं पूरे राजस्थान में सड़कों का जाल बिछा दिया है और कई योजनाएं चल रहे हैं। जिससे किसान, गरीब, मजदूरों को फायदा हो रहा है।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Politics : गोविंद सिंह डोटासरा ने खोला वो राज, जिस वजह से राजस्थान की सत्ता पर दोबारा कैसे काबिज होगी कांग्रेस

Hindi News / Sikar / जोधपुर गैंग रेप मामले में गोविंद सिंह डोटासरा बोले – अपराध को बढ़ावा दे रही है भाजपा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.