सीकर.
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार से सीकर के चार दिवसीय दौरे पर आएगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को नीमकाथाना के पाटन में जनसंवाद करेगी तथा शनिवार को शहीद प्रतिमा का अनावरण कर विकास कार्यों का लोकार्पण करेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे हैलीकॉप्टर से पाटन पहुंचेंगी। यहां नवोदय विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होगी। रात्रि में मुख्यमंत्री पाटन महल में विश्राम करेंगी। 7 अप्रेल को पाटन से सुबह 10 बजे रवाना होकर नीमकाथाना कस्बे में शहीद सुनील कुमार यादव की प्रमिता का अनावरण करेंगी एवं विकास कार्यो की अनवारण पट्टिका का लोकार्पण करेंगी। माना जा रहा है कि चुनावी साल में मुख्यमंत्री बड़ी घोषणा कर सकती है।
संवाद में ये रहेगा कार्यक्रम
-नवोदय विद्यालय में होने वाले जनसंवाद में मुख्यमंत्री योजनाओं का लाभ लेने वाले आमजन से चर्चा करेंगी व योजनाओं पर फिडबैक लेगी।
-जनसंवाद में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए सहित प्रोफेशनल लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सरकार द्वारा किए जा रहे कामों पर फिडबैक लेगी। इसके अलावा इनसे सुझाव भी मांगे जाएंगे।
-कार्यकर्ताओं की शिकायत व उनके समाधान पर भी चर्चा की जाएगी। नीमकाथाना विधानसभा के छह मंडलों की अलग-अलग मीटिंग होगी।
7 अप्रेल को दांतारामगढ़ व खण्डेला विधानसभा क्षेत्र में सजसंवाद
सुबह 11 बजकर दस मिनट पर सीएम संतोषपुरा पहुंचेंगी। यहां खण्डेला विधान सभा क्षेत्र के लोगों से जनसंवाद करेंगी। शाम को छह बजे खाटूश्यामजी पहुंचेंगी। रात्रि विश्राम खाटूश्यामजी में करेंगी।
8 अप्रेल : दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र
रविवार को सीएम सुबह दस बजे से संतोषपुरा में दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों से जनसंवाद करेगी।
9 अप्रेल : श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र
खाटूश्यामजी से सुबह दस बजे श्रीमाधोपुर पहुंचेंगी तथा श्रीमाधोपुर क्षेत्र के लोगों से जनसंवाद करेंगी।
Read More :
Updated on:
06 Apr 2018 10:12 am
Published on:
06 Apr 2018 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग