
पूर्व विधायक बाजौर पर हमले के विरोध में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
सीकर. भाजपा नेता प्रेम सिंह बाजौर पर रविवार को शाहजहांपुर बॉर्डर पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को भाजपा ने शहर में आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पद प्रदर्शन किया। जयपुर- बीकानेर बाईपास स्थित भाजपा कार्यालय में सभा के बाद भाजपाई एसके स्कूल से रैली के रूप में रवाना हुए। जो हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग के साथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां भी सभा कर काफी देर विरोध जताने के बाद राज्य सरकार के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बाजौर के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। मांग नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, गोरधन वर्मा, हरिश कुमावत, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी ,पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, जिला महामंत्री भंवर लाल, कमल सिखवाल, अशोक चौधरी, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र माथुर सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
बंगाल से सीख ले रहे गहलोत
भाजपा कार्यालय में आयोजित सभा में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र और राजस्थान की संस्कृति में हिंसा को कोई स्थान नहीं है। लेकिन, गहलोत सरकार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तर्ज पर प्रदेश में हिंसा की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने भी इसे प्रदेश सरकार की विफलता बताते हुए सात दिन में हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। जो पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। बाकी वक्ताओं ने भी हमले की वजह कांग्रेस की राजनीति को बताया।
करणी सेना ने भी जताया आक्रोश
बाजौर के साथ शाहजहांपुर बॉर्डर पर रविवार को हुई मारपीट के विरोध में श्रीकरणी सेना ने आज सीकर शहर में रैली निकालकर आक्रोश जताया। राजपूत छात्रावास में सभा के बाद रैली कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। जिसमें प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों को गिरफ्तार करने के नारे लगाते हुए शामिल हुए। बाद में सरकार के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बाजौर के हमलावरों केा जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर राजपूत समाज द्वारा उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी।
Published on:
26 Jul 2021 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
