bell-icon-header
शिवपुरी

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के साथ हो गया बड़ा खेला! खाते में नहीं पहुंची किस्त

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के साथ बड़ा खेला हो गया है। योजना में आने वाली किस्त बंद होने के कारण जीवन-यापन करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

शिवपुरीSep 05, 2024 / 07:51 pm

Himanshu Singh

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की रहने वाली एक लाड़ली बहना के साथ बड़ा खेला हो गया है। जहां लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आने वाले पैसे नहीं पहुंच रहे हैं। पीड़िता का अपने पति से विवाद चल रहा है। उसका आरोप है कि योजना से मिलने वाले पैसे पति द्वारा बंद कराए गए हैं। इसकी शिकायत पीड़िता ने जनसुनवाई में दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला


यह पूरा मामला शहर के पोहरी बस स्टैंड इलाके में रहने वाली गीता प्रजापति की शादी 14 साल पहले बाबू क्वार्टर इलाके की है। जहां इसकी शादी विनोद प्रजापति से हुई थी। उसके दो बेटे भी हैं। डेढ़ साल पहले पति विनोद प्रजापति ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मारपीट करके उसे घर से भगा दिया गया था। उसके बेटों और बैंक खाते सहित दूसरे दस्तावेज पति ने अपने पास रख लिए हैं।

नहीं आ रहे लाड़ली बहना योजना के पैसे


गीता ने आरोप लगाया है कि उसने अपना नाम लाड़ली बहना योजना से जुड़वाया था। उसके खाते में पैसे भी आ रहे थे, लेकिन पति ने उसे घर से भगाते समय बैंक खाते की जानकारी, मोबाइल नंबर और जरुरी कागजात अपने पास रख लिए। इसके बाद पति ने उसके खाते से पैसे निकाल लिए। फिर साजिश रचते हुए लाड़ली बहना योजना से नाम कटवा दिया। तब से ही खातों में पैसे आने बंद हो गए।

नाम दोबारा जोड़ने की मांग कर रही


पीड़िता को किराया देने और पेट पालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए जनसुनवाई में उसने गुहार लगाई है कि उसका नाम दोबारा लाड़ली बहना योजना में जोड़ा जाए।

संबंधित विषय:

Hindi News / Shivpuri / Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के साथ हो गया बड़ा खेला! खाते में नहीं पहुंची किस्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.