श्योपुर

‘बिना प्रचार किए ही पार्टी जीत जाएगी चुनाव’! कार्यकर्ता ने की बड़ी भविष्यवाणी, देखें वीडियो

MP News: मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। इसी दौरान विजयपुर विधानसभा सीट से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

श्योपुरOct 21, 2024 / 05:55 pm

Himanshu Singh

MP News: मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। बुधनी और विजयपुर सीट पर चुनाव होने हैं। जिसको लेकर दोनों पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसी कड़ी में विजयपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा चुनाव कार्यालय का उद्धाटन करने पहुंचे थे। तभी वह एक हैरान करने वाला वाक्या देखने को मिला। जिसे देख सब हैरान रह गए।

पूजा के दौरान युवक को आई माता


कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा विजयपुर विधानसभा की वीरपुर तहसील में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूजा-पाठ की। लहां मौजूद एक युवक के अंदर देवीय शक्ति आई गई। इसके बाद उसने मुकेश मल्होत्रा के जीत की घोषणा करते हुए कहा कि बिना चुनाव प्रचार किए चुनाव जीत जाओगे।
कांग्रेस उसी दौरान माता आई कार्यकर्ता के बगल में बैठे थे। अब यह देवी शक्ति थी या अंधविश्वास यह कहना मुश्किल है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Sheopur / ‘बिना प्रचार किए ही पार्टी जीत जाएगी चुनाव’! कार्यकर्ता ने की बड़ी भविष्यवाणी, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.