22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विशेष संयोग: गणेशोत्सव में 11 दिन का मुहूर्त, वाहन-प्रॉपर्टी की खरीदी का शुभ संयोग

शुभ मुहूर्त होने के कारण लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अभी से कर रहे बुकिंग

2 min read
Google source verification
विशेष संयोग: गणेशोत्सव में 11 दिन का मुहूर्त, वाहन-प्रॉपर्टी की खरीदी का शुभ संयोग

विशेष संयोग: गणेशोत्सव में 11 दिन का मुहूर्त, वाहन-प्रॉपर्टी की खरीदी का शुभ संयोग

शहडोल. गणेश चतुर्थी में इस बार 300 साल बाद तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। वहीं ग्यारह दिनों तक वाहन, प्रापर्टी के साथ जेवर आदि खरीदने के मुहूर्त होने से लोगों ने खरीदारी के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस माह कई विशेष त्योहार होने के कारण बाजारों में भी भीड़ देखी जा रही है। हलछठ, श्रीकृष्ण जन्मष्टमी के साथ गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। शुभ मुहूर्त होने के कारण लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बुकिंग करना प्रारंभ कर दिए हैं। इसके अलावा अन्य संपत्ति खरदी के लिए भी तैयारी की जा रही है। ज्योतिषियों का कहना है कि शुभ योग में खरीदारी फलदायी रहेगी।
300 साल बाद बन रहे तीन योग
पंडित सुशील शास्त्री के अनुसार 18 सितंबर दिन सोमवार से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। इसमें तीन योग का शुभ संयोग है जो 300 साल बाद मिल रहा है। इसमें ब्रम्ह योग, शुक्ल योग व शुभ योग हैं। इस योग में पूजा करने का बड़ा महत्व है। पूजा करने से धन, वैभव, सुख, समृद्धि, भाग्योदय व स्वास्थ्य में लाभ मिलता है।
18 से 28 सितंबर तक रहेगा शुभ मुहूर्त
पंडित कामता पांडेय ने बताया कि 18-19 सितंबर से गणेश चतुर्थी पर्व शुरू हो रहा है। इस बीच छह शुभ मुहूर्त हैं। 21, 22, 24, 25, 27 व 28 सितंबर के शुभ मुहूर्त में लोग पशु, वाहन, आभूषण, प्रॉपर्टी, वस्त्र आदि की खरीदी कर सकते हैं। इस दौरान संपत्ति खरीदने से लाभ होगा। 26 सितंबर को शाम 4.50 बजे से पंचक लग जाएगा। इस दौरान लकड़ी आदि के वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। 29 सितंबर को पितृपक्ष की शुरुआत हो जाएगी।
पंजीयन के लिए बढ़ सकता है स्लॉट
बुकिंग गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी खरीदने का बड़ा महत्तव होता है। इस दौरान अधिकांश लोग व घर व जमीन की रजिस्ट्री करवाते हैं। रजिस्टार सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि हर रोज 66 स्लॉट बुकिंग का लक्ष्य होता है। हर दिन 30-35 रजिस्ट्री ही हो पाती है। शुभ मुहूर्त होने के कारण संख्या बढऩे परें शासन स्तर से बढ़ाया जाता है। प्रॉपर्टी करोबारी अजय सिंघानी ने बताया कि गणेश चतुर्थी व दीपावली में लोग प्रॉपर्टी की खरीदी करते हैं। शुभ मुहूर्त होने के कारण ग्राहक आना शुरू हो गए हैं। इस बार करोबार अच्छा होने के संकेत हैं।