
गली-चौराहा, स्कूल, कॉलेज सहित 218 जगहों में एक लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंची पुलिस
शहडोल. महिला सुरक्षा एवं अपराधों में कमी लाने की दिशा में शहडोल पुलिस ने 15 दिन तक अभियान चलाया। इस दौरान गली-चौराहों से लेकर स्कूल, कॉलेज, मंदिर सहित 218 जगहों में पुलिस टीम पहुंची। यहां पर 1 लाख 35 हजार लोगों से कनेक्ट होते हुए जागरुक किया। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक की पहल पर जागरूकता अभियान का समापन 10 अप्रेल को किया गया। मुख्य अतिथि एडीजी डी. सी. सागर उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा अंकिता सुल्या शामिल रहीं । जिनके द्वारा बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम व भारतीय दण्ड संहिता के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। 24 मार्च से 10 अप्रेल तक शहडोल पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में सभी थाना प्रभारियों के जोड़ा गया था। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने गांव-कस्बों, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों, मेलों में जाकर लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान समाज में महिला हिंसा एवं सुरक्षा के संबंध में बने कानूनों और सेवाओं जैसे पीडि़त प्रतिकर योजना, पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम व भारतीय दण्ड संहिता के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई।
नवरात्र में मंदिरों में अपहरण, दुष्कर्म, भ्रूण हत्या पर नुक्कड़ नाटक
चैत्र नवरात्रि पर्व पर पुलिस ने प्रमुख मंदिरों में कई कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी संख्या में लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जन-सामान्य में प्रचार प्रसार किया गया। अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं के प्रति हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक प्रताडऩा, अपहरण, दुष्कर्म, छेड़छाड़, भू्रण हत्या के रोकथाम, मानव दुव्र्यापार के तरीकों एवं उसके दुष्प्रभावों, गुड टच - बैड टच, सेक्सटार्शन, वैश्या-वृत्ति, पॉर्नोग्राफी, बालश्रम के बारे में जानकारी दी।
Published on:
11 Apr 2023 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
