परिवर्तित समय पर चलेंगी ट्रेनें
18205 दुर्ग-नवतनवा साप्ताहिक एक्सप्रेस दुर्ग से 19.40 बजे छूटकर 22.30 बजे उसलापुर, रात 12.07 बजे पेंड्रारोड, 12.50 बजे अनूपपुर, 1.35 बजे शहडोल, 2.48 बजे उमरिया और 4.35 बजे कटनी स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन 10 बजे उसलापुर पहुंचेगी। 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफर द्वि. साप्ताहिक एक्सप्रेस 7.10 बजे दुर्ग से छूटकर 12.03 बजे अनूपपुर, 12.40 बजे शहडोल और 13.43 बजे उमरिया पहुंची। वापसी में यह ट्रेन उसलापुर रेलवे स्टेशन में 3.20 बजे पहुंचेगी।
रद्द रही मेमू और नहीं आई अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन
रेलवे विभाग की पूर्व घोषणा के अनुसार दिसम्बर माह के प्रथम शनिवार को बिलासपुर-कटनी मेमू ट्रेन और अंबिकापुर-शहडोल पेसेन्जर शहडोल नहीं आई। इस दिन मेमू ट्रेन रद्द रही तो अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन का संचालन अनूपपुर तक किया गया। इसके अलावा तीन ट्रेनें काफी बिलम्ब से आई। छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 23.35 बजे के स्थान पर नौ घंटे देरी से सुबह 8.50 बजे शहडोल पहुंची। गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 9.15 बजे के स्थान पर साढ़े चार घंटे देरी से सुबह 10.40 बजे आई और बरौनी-गोंदिया एक्सपे्रेस टे्रन भी अपने निर्धारित समय 9.15 बजे के स्थान पर पांच घंटे बिलम्ब से दोपहर दो बजे शहडोल आई।