सिवनी

जिले का 9वां विकासखण्ड बनाया जाए कान्हीवाड़ा

– जिले के प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय कृषि व पूर्व मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

सिवनीOct 07, 2024 / 05:54 pm

sunil vanderwar

मांग पत्र सौंपते क्षेत्रवासी प्रतिनिधि।

सिवनी. केन्द्रीय कृषि मंत्री व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल में केवलारी, पलारी क्षेत्र के नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर कान्हीवाड़ा को सिवनी जिले का 9वां विकासखण्ड बनाए जाने की मांग का एक पत्र सौंपा है।

बताया कि सिवनी जिले में विकासखंड सिवनी के अंतर्गत 129 ग्राम पंचायत आती हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विकासखंड काफी बड़ा है। इसमें कान्हीवाड़ा क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायत तथा 51 पटवारी हल्का का भी समावेश है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण विकासखंड से संबंधित कार्य समय पर नहीं हो पाने से आमजन को परेशानी होती है।
बताया कि वर्तमान में कान्हीवाड़ा उप तहसील भी है तथा सिवनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत का दर्जा इसे ही प्राप्त है। वर्तमान में यहां की जनसंख्या 13000 है। साथ ही 54 ग्राम पंचायत एवं 51 पटवारी हल्का का मुख्य केन्द्र है। क्षेत्रीय नागरिक श्रीराम ठाकुर ने केन्द्रीय कृषि मंत्री को बताया कि क्षेत्रीय जनमानस की मांग और आम जनों की सुविधा की दृष्टि से कान्हीवाड़ा को तहसील एवं सिवनी जिले का 9वां विकासखंड बनाया जाए।

इसके अलावा कहा कि इस वर्ष सिवनी जिले में हुई भयंकर वर्षा एवं बाढ़ से कई गांव के लोगों के आवास ध्वस्त हो चुके हैं। उन सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल कर स्वीकृत किए जाने के संबंध में मांग किया है। सडक़ की समस्या बताते कहा कि सिवनी जिले के अनेकों गांव नजदीकी गांव से प्रधानमंत्री सडक़ से जोड़ दिए गए हैं, जिससे अति आवश्यक सडक़ें प्रधानमंत्री सडक़ से नहीं जुड़ पाई हैं। इन गांव को एक दूसरे से जोडऩे के लिए दोहरी संपर्कता वाली सडक़ों को प्रधानमंत्री सडक़ योजना में शामिल कर स्वीकृति प्रदान की जाए। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने मांगों को लेकर ध्यान दिए जाने आश्वस्त किया है।

Hindi News / Seoni / जिले का 9वां विकासखण्ड बनाया जाए कान्हीवाड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.