bell-icon-header
सिवनी

Politics: भाजपा देश की आवश्यकता, भारत उभरती हुई महाशक्ति-कविता पाटीदार

भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ सदस्यता कार्यक्रम

सिवनीSep 22, 2024 / 03:28 pm

ashish mishra

सिवनी. राज्यसभा सांसद एवं भाजपा की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुई। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पाटीदार ने कहा कि आज भाजपा देश की आवश्यकता है। हमारा संगठन जितना मजबूत होगा देश भी उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत एक नई उभरती हुई महाशक्ति के रूप में स्थान बना रहा है। भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने का सपना हमारे पितृपुरूषों ने देखा था उसे पूरा करने का संकल्प भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया और आज हम उस लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। देश को आज आतंकवाद और भ्रष्टाचार में अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है। विश्व में भारत का गौरव और मान बढ़ा है। इस सदस्यता कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। आनंद पांजवानी की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने अपने साथ लगभग 100 युवाओं को सदस्यता दिलाई। इसी तरह लगभग 100 महिलाओं ने सदस्यता ली। अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री आसिफ जरदारी द्वारा लगभग 40 महिलाओं को सदस्यता दिलाई गई। पाटीदार ने कहा कि भारत ने आज वह क्षमता भी हासिल कर ली है कि किसी भी देश में युद्ध काल हो या किसी अन्य तरह का संकट हो उसके नागरिक वहां से सुरक्षित निकाले जा सकते हैं। रूस-युक्रेन युद्ध में फंसे हुए हमारे छात्रों को जिस तरह युद्ध रूकवाकर वहां से निकाला गया वह भारत की शक्ति को तो प्रमाणित करता ही है बल्कि प्रधानमंत्री की कुशल नेतृत्व क्षमता भी प्रदर्शित होती है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि सदैव संघर्षशील रहना और हर चुनौती का डटकर सामना करना हमारे कार्यकर्ताओं का स्वभाव रहा है। देश के लिए कुछ करने का मर मिटने का जज्बा हमारे दिलों में है। इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी जयदीप सिंह चैहान, अजय डागोरिया सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

संबंधित विषय:

Hindi News / Seoni / Politics: भाजपा देश की आवश्यकता, भारत उभरती हुई महाशक्ति-कविता पाटीदार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.