scriptअब सीहोर में कटी महिला की चोटी,दहशत में लोग | women choti cut in sohar bhopal mp news in hindi | Patrika News
सीहोर

अब सीहोर में कटी महिला की चोटी,दहशत में लोग

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीहोर के शुजालपुर में एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है।

सीहोरAug 12, 2017 / 06:55 pm

दीपेश तिवारी

choti cut
शुजालपुर/ सीहोर। सीहोर के शुजालपुर नगर के वार्ड क्रमाक 19 मे मंडी प्रांगण के पीछे द्रोपती पति राजेन्द्र यादव 40 वर्ष की चोटी अज्ञात कारणों के चलते कट गई। जिसके चलते वह डरी होने के साथ ही सदमे में है। महिला के अनुसार वह शुक्रवार की शाम को घर के ओटले पर बैठकर बाल गुथने के लिए कंघा बालों मे डाला तो काफी मात्रा मे बाल नीचे गिरे, तब कहीं जाकर उसे पता चला कि उसकी चोटी कटी हुई है। द्रोपती के अनुसार चोटी किसी ने काटी या किसी और कारण से कटी पता नहीं चला, महिला चोटी कटने के बाद से सदमे में है और सिरदर्द होने की बात कह रही है। वहीं इस घटना से मोहल्ले की अन्य महिलाओं में भी दहशत देखने को मिल रही है।
चोटी कटने को लेकर इन दिनों चल रही अफवाहों के कारण भी क्षेत्र की महिलाओं में भय बना हुआ है, वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में यह पहली घटना है।
भोपाल के कोलार में भी हो चुकी है घटना
इससे पहले भोपाल के कोलार क्षेत्र में भी महिला के किसी ने बाल काट दिए थे,महिला को सुबह उठने के बाद अपने साथ हुई इस घटना का पता चला। घटना के बाद से महिला समेत उसका पूरा परिवार दहशत में है। इलाके की महिलाओं में खौफ बढ़ गया है। चोटी के बाल किसने कैसे काटे। आसपास के लोग भी महिला को देखने पहुंच रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय मुन्नी बाई पति दिवंगत रामपाल, कान्हा कुंज फेस टू बस्ती में रहती हैं। मुन्नी बाई की एक लड़की है। देवर बलिराम, उसकी पत्नी दो बच्चे व एक लड़के की बहू साथ में रहती हैं। 
मुन्नी बाई ने बताया कि बुधवार की रात पीछे वाले कमरे में सो रही थी। बगल में भतीजा राहुल भी था। जबकि, अन्य कमरों में बलिराम, नीलेश व उसकी पत्नी समेत पूरे परिवार के लोग सो रहे थे। घर चारों तरफ से बंद था।
बाल खुले हुए थे। सुबह उठी, तो चाय बनाकर पी। इसके बाद करीब 10 बजे जब कंघी करने लगी, तो एक तरफ के कान के पास से बाल कटे हुए थे, तब पता चला कि किसी ने रात में बाल काटे हैं। परिवार के लोगों को बताया, तो सभी लोग आसपास कटे हुए बाल देखने लगे, लेकिन वह नहीं मिले।

Hindi News/ Sehore / अब सीहोर में कटी महिला की चोटी,दहशत में लोग

ट्रेंडिंग वीडियो