कैसे लिखी गई किडनैपिंग की साजिश
शिकायतकर्ता महेश ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसकी बेटी अपनी सहेली के साथ सिंगिंग क्लास गई थी। जैसे ही वापस लौटी तो 2 अनजान लड़कों ने बेटी की सहेली को धक्का दिया और मेरी बेटी को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस ने तीन घंटे में कर दिया किडनैपिंग का खुलासा
पुलिस ने सिर्फ तीन घंटे में ही किडनैपिंग का खुलासा कर दिया। पुलिस ने युवक के दोस्त के घर से लड़का-लड़की को बरामद किया। पुलिस को दोनों ने बताया कि वह एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की मोबाइल पर बातें होती थी। माता-पिता शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए किडनैपिंग की झूठी कहानी बनाई।