सीहोर

खेत पर तेंदुआ ने किया गाय का शिकार

बापचा बरामद में हिरण का शिकार किया था। इस घटना के 24 घंटे बाद बुधवार रात लसूडिय़ा पार में फिर एक किसान के खेत स्थित टापरी में बंधी गाय पर हमला कर उसे मार डाला। इससे आसपास के 6 गांव में leopard movement की दशहत है। स्थिति यह है कि रात में किसान सिंचाई करने खेतों पर जाने से भी डर रहे हैं।

सीहोरJan 31, 2025 / 12:18 pm

Kuldeep Saraswat

sehore patrika news
सीहोर. क्षेत्र में तेंदुआ का मूवमेंट निरंतर बना हुआ है। मंगलवार रात बापचा बरामद में हिरण का शिकार किया था। इस घटना के 24 घंटे बाद बुधवार रात लसूडिय़ा पार में फिर एक किसान के खेत स्थित टापरी में बंधी गाय पर हमला कर उसे मार डाला। इससे आसपास के 6 गांव में तेदुंआ की दशहत है। स्थिति यह है कि रात में किसान सिंचाई करने खेतों पर जाने से भी डर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार लसूडिय़ा निवासी ज्ञान सिंह पिता नर्बत सिंह का गांव के समीप ही खेत है। खेत पर बनी टापरी में उसकी गाय बंधी थी। बताया जाता हैकि रात में अचानक तेंदुआ ने आकर उसका शिकार कर लिया। कुछ लोगों ने दूर से तेंदुआ का मोबाइल में फोटो भी कैद किया है। सूचना पर गुरुवार सुबह वन विभाग की टीम पहुंची और मौका मुआयना किया। टीम ने तेंदुआ होने की पुष्टि की है। वही लोगोंं को सावधानी बरतने की बात कहते हुए कोई गतिविधि दिखे तो उसके बारे में बताने कहा है।


डर का बन गया माहौल


इस घटना का मालूम पड़ते ही लसूडिय़ा ही नहीं बल्कि आसपास के पाड़लिया, अरोलिया, परोलिया, मेमदाखेड़ी, पटाड़ा चौहान आदि गांव के लोगों में डर पैदा हो गया है, उनका मानना हैकि जंगल से कभी भी निकलकर तेंदुआ उनको निशाना बना सकता है। इस वजह से वह घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। लसूडिय़ा के सरपंच प्रतिनिधि भैरु सिंह ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है।ग्रामीणों का मानना है कि विभाग को जल्द कदम उठाकर तेंदुआ को कैद कर दूर जंगल ले जाकर छोडऩा चाहिए।


डेढ़ साल में सात से अधिक जगह नजर आया तेंदुआ


आष्टा तहसील क्षेत्र में बीते डेढ़ साल की बात करे तो सात से अधिक जगह रहवासी एरिया में तेंदुआ नजर आया है। पिछले साल तेंदुआ मेहतवाड़ा सेल फैक्ट्री तक में पहुंच गया था। विभाग को आनन फानन में निगरानी करने सीसीटीवी कैमरे और पकडऩे पिंजरा लगाना पड़ा था। हालांकि, जब काफी दिन बाद कैद नहीं हुआ तो पिंजरे को हटा लिया था। बागेर, अरनिया राम में भी इसी तरह से तेंदुआ पहुंच गया था।

Hindi News / Sehore / खेत पर तेंदुआ ने किया गाय का शिकार

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.