सीहोर

एमपी में फिर हैवानियत, शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप

Crime News: मध्यप्रदेश में बच्चियों और महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैँ। एक महिला के साथ फिर हैवानियत का मामला सामने आया है।

सीहोरOct 04, 2024 / 07:25 pm

Himanshu Singh

Crime News: मध्यप्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन बच्चियों और महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। एक मामला सीहोर जिले के बुधनी से सामने आया है। जहां महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोपियों ने महिला को झांसे में लेकर शराब पिला दी। इसके बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया है।
यह पूरा मामला बुधनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। ग्राम पीलीकरार की रहने वाली 35 वर्षीय महिला दरिंदगी का शिकार हो गई। गांव के ही तीन लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पहले महिला को चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाया गया। फिर शराब पिलाकर हैवानियत की हदें पार कर दी गई।
इधर, पुलिस का इस मामले पर कहना है कि पीड़ित महिला रामनगर दवाई लेने गई थी। इसी दौरान दो से तीन लोगों ने महिला को अपने झांसे में लेकर शराब पिलाई और महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बुधनी थाने में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बाकी पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश जुट गई है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Sehore / एमपी में फिर हैवानियत, शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.