
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां अमरूद के बगीचे से घास लेने गई महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। मामला जिले के सुरवाल थाना क्षेत्र के जटवाड़ा कला गांव का है।
सूरवाल थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि मृतका रामपति (60) पत्नी कैलाश मीणा है। वह गुरुवार दोपहर को अपने अमरूद के बगीचे में घास लेने गई थी। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उसकी दरांती से गला काटकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। हालांकि जयपुर ले जाते वक्त रास्ते में ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
यह वीडियो भी देखें
इसके बाद परिजन बीच रास्ते से ही महिला के शव को लेकर जटवाड़ा गांव पहुंचे। इसके बाद मौके पर पहुंची सूरवाल थाना पुलिस ने काफी समझाइश के बाद महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि महिला विधवा थी और उसने गहने भी पहने थे, लेकिन हत्या के दौरान महिला गहने पहने थी। ऐसे में लूट के इरादे से हत्या नहीं हुई है। महिला के 3 लड़के व 3 लड़कियां है। हत्या के बाद से अज्ञात लोग फरार हैं। इस संबंध में महिला के बच्चों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
Updated on:
14 Mar 2025 05:33 pm
Published on:
14 Mar 2025 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
