सवाई माधोपुर

एक शताब्दी ईसाईयों की आस्था का केन्द्र गंगापुर सिटी का चर्च

क्रिसमस आज, होंगे कई कार्यक्रम

सवाई माधोपुरDec 25, 2022 / 04:03 pm

Surendra

एक शताब्दी ईसाईयों की आस्था का केन्द्र गंगापुर सिटी का चर्च

सवाईमाधोपुर.जिले भर में करविवार को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे मेु ईसाई धर्म से जुउ़े लोग इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। उपखण्ड क्षेत्र गंगापुर सिटी भी ईसाईयों की आस्था का शुरू से ही बड़ा के न्द्र रहा है। जिले के गंगापुर सिटी में भी सालोंं पुराने चर्च स्थित है। गंगापुर सिटी में रोमन कैथोलिक और प्रोटेस्टेण्ट दोनों ही प्रकार के चर्च रेलवे कॉलोनी में स्थित हैं। इतिहासकार प्रभाशंकर उपाध्याय ने बताया कि 1909 में जब यहां रेल लाइन की शुरूआत हुई थी तो ईसाई धर्मावलम्बी भी गंगापुर सिटी में आकर बसे।
1921 में हुई चर्च की स्थापना
ईसाइयों की बढती संख्या के साथ ही 24 जुलाई 1921 में रोमन कैथोलिक चर्च की स्थापना हुई थी। बाद में प्रोटेस्टेण्ट मतावलंबी सीएनआई चर्च स्थापित हुआ। ये चर्च धार्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के केन्द्र बने। रेलवे कॉलोनी में सीनियर तथा जूनियर दो इन्सटीट्यूट भी बने।एक जमाने में इन इन्सटीट्यूट में आनंद बाजार मेला भरा करता था। उस बाजार के आनंद ही अलग थे। वर्तमान में गंगापुर सिटी की वीरान सी रेलवे कॉलोनी में प्राकृतिक हरीतिमा के मध्य दोनों गिरिजाघर शांति एवं सुकून का प्रतीक लगते हैं। यहां नियमित प्रार्थना सभाएं होती हैं।
सुबह दस बजे से शुरू होंगे कार्यक्रम
इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर भी ईसाई धर्म के लोगों की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बजरिया की बाल मंदिर कॉलोनी स्थित चर्च में भी कई कार्यक्रम होंगे। आयोजन से जुडी रूपिंदर कौर ने बताया कि सुबह दस बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। सबसे पहले प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद गीत गाए जाएंगे। इसके बाद रूपिंदर कौर बाइबिल और भगवान यीशू के संदेश का वाचन करेंगी। इसके बाद बच्चों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और कार्यक्रम के अंत में उपहार वितरित किए जाएंगे। वहीं इससे पूर्व शुक्रवार शाम को गंभीरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में भी क्रिसमस की खुशी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें भी ईसाई धर्म के अनुयायियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया था।

Hindi News / Sawai Madhopur / एक शताब्दी ईसाईयों की आस्था का केन्द्र गंगापुर सिटी का चर्च

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.