सवाई माधोपुर

राजस्थान: सवाई माधोपुर जिले में दर्दनाक हादसा: बस नदी में गिरी, 25 लोगों की मौत, कई लोग घायल

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक बस बनास नदी में गिर गई। हादसे में करीब 25 लोगों की मौत।

सवाई माधोपुरDec 23, 2017 / 11:52 am

Kamlesh Sharma

Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक बस बनास नदी में गिर गई। हादसे में करीब 25 लोगों की मौत की हो गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। नदी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक सुबह 7 बजे सवाई माधोपुर से लालसोट के लिए रवाना हुई एक निजी बनास नदी में गिर गई। नदी में पानी भरे होने के वजह से डूबने से 25 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सवाई माधोपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40— 45 लोग सवार थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर,एसपी और 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव का कार्य किया जा रहा है।

वहीं घायल लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बस में सवार लोगों के परिजन में अस्पताल पहुंच गए। प्रारंभिक खबरों के मुताबिक, खराब दृश्यता के कारण तेज रफ्तार बस पर नियंत्रण पाने में चालक के असफल रहने के कारण हादसा हुआ।
 

यह भी पढ़ें: पेट पालने के लिए यह कैसी मजबूरी, मासूमों के साथ किया जा रहा जानवरों जैसा व्यवहार, देखें वीडियो

 

यह भी पढ़ें: सलमान की टिप्पणी पर राजस्थान में भड़के लोग, टाइगर जिंदा है के पोस्टर जलाकर की तोडफ़ोड़

 

यह भी पढ़ें

झालावाड़ डबल मर्डर मामला:बाहुबलियों का गांव में ऐसा खौफ की नहीं हो सका दम्पति का अंतिम संस्कार

 

यह भी पढ़ें

राजस्थान के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, मिलेगी एक लाख 40 हजार नई सरकारी नौकरियां

 

शर्मनाक सच: महिलाओं को गैरों से अधिक अपनों का डर, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Hindi News / Sawai Madhopur / राजस्थान: सवाई माधोपुर जिले में दर्दनाक हादसा: बस नदी में गिरी, 25 लोगों की मौत, कई लोग घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.