सतना

Lok Sabha Elections 2024 : सतना में ‘बदलापुर’, फिर आमने-सामने सिद्धार्थ-गणेश सिंह, दिलचस्प होगा मुकाबला

Satna Lok Sabha Seat : विधानसभा चुनाव 2023 में प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के सिद्धार्थ सिंह और भाजपा के गणेश सिंह के बीच अब लोकसभा की लड़ाई..

सतनाMar 12, 2024 / 07:59 pm

Shailendra Sharma

सतना लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला

SATNA SEAT LOK SABHA ELECTIONS 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्यप्रदेश के रण में भाजपा और कांग्रेस दोनों की ही तरफ से अपने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरु कर दिया। पहले भाजपा और अब कांग्रेस ने भी प्रदेश की 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर तस्वीर साफ हो चुकी है और सबसे दिलचस्प लड़ाई सतना लोकसभा सीट पर नजर आ रही है। यहां एक बार फिर गणेश सिंह के सामने सिद्धार्थ कुशवाहा को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतार दिया है।


कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में सतना लोकसभा सीट से सिद्धार्थ कुशवाहा को टिकट दिए जाने से यहां चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। दरअसल सिद्धार्थ सिंह सतना से मौजूदा विधायक हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों में सांसद गणेश सिंह को हराया था। अब भाजपा ने एक बार फिर गणेश सिंह को सतना से अपना उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने भी गणेश सिंह को ही हराने वाले सिद्धार्थ सिंह को लोकसभा के चुनावी मैदान में उतार दिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि क्या सिद्धार्थ सिंह विधानसभा चुनाव की ही तरह एक बार फिर गणेश सिंह को हराते हैं या फिर गणेश सिंह लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला चुकाते हैं।

यह भी पढ़ें

Lok sabha election 2024 : कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की 10 सीटों पर किया कैंडिडेट्स का ऐलान, 8 पर नए चेहरे



IMAGE CREDIT: lok sabha elections 2024

 


गणेश सिंह वर्तमान में सतना लोकसभा सीट से सांसद है वो चार बार सतना सीट से चुनाव जीत चुके हैं। अगर गणेश सिंह के राजनीतिक सफर की बात करें तो इसकी शुरुआत 1995 से हुई। वह 1995 से 1999 तक सतना जिला परिषद के सदस्य रहे। उन्होंने इसके बाद 1999-2004 तक जिला पंचायत का पद संभाला। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें साल 2004 में 14वीं लोकसभा का टिकट दिया। इसके बाद वह मानव संसाधन विकास संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे। 2009 में फिर उन्हें टिकट दिया गया और वह फिर चुनाव जीत गए। वह 2011-2016 तक बीजेपी एमपी के सचिव रहे। 2014 में फिर मोदी लहर के बीच चुनाव हुए और गणेश सिंह फिर जीते। मई 2019 में उन्हें 17 वीं लोकसभा के लिए चुना गया।
sidharth_kushwaha_congress_candidate_satna.jpg
IMAGE CREDIT: lok sabha elections 2024

 


सिद्धार्थ कुशवाहा (डब्बू) को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सिद्धार्थ कुशवाहा सतना विधानसभा सीट से दो बार से विधायक हैं। 2018 में विधानसभा चुनाव जीतकर सिद्धार्थ पहली बार विधायक बने थे और फिर 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया और सिद्धार्थ विधानसभा चुनाव में सांसद गणेश सिंह को हराकर दोबारा विधायक बने। सिद्धार्थ सिंह का ये पहला लोकसभा चुनाव है। यहां ये भी बता दें कि सिद्धार्थ कुशवाहा के पिता स्वर्गीय सुखलाल कुशवाहा पूर्व सीएम स्व. अर्जुन सिंह को सतना लोकसभा सीट से चुनाव हरा चुके हैं।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024 : नए चेहरों पर कांग्रेस का बड़ा दांव, 8 सीटों पर आमने-सामने की तस्वीर साफ



Hindi News / Satna / Lok Sabha Elections 2024 : सतना में ‘बदलापुर’, फिर आमने-सामने सिद्धार्थ-गणेश सिंह, दिलचस्प होगा मुकाबला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.