
BJP candidate Ganesh Singh filled nomination from Satna Lok Sabha
सतना. सतना संसदीय क्षेत्र के लिये बुधवार 10 अप्रैल को कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफीसर सतेन्द्र सिंह ने निर्वाचन की अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही लोक सभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने पहला पर्चा दाखिल किया जो बुधवार का इकलौता नामांकन रहा। उधर पांच लोगों ने निक्षेप राशि जारी कर नामांकन प्रपत्र खरीदा। पहले दिन 1.25 लाख रुपये की निक्षेप राशि जिला निर्वाचन को प्राप्त हुई। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सख्त सुरक्षा इंतजाम किये गये थे। रिटर्निंग आफीसर कक्ष तक प्रवेश के लिये अलग रास्ता बनाया गया था। जिसमें बिना अनुमतिधारी का प्रवेश प्रतिबंधित था।
भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह मुहूर्त के लिहाज से अपना पहला पर्चा दाखिल करने सुबह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। बिना लाव लश्कर के पहुंचे गणेश सिंह ने 11.45 बजे अपना पहला पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता रामदास मिश्रा, प्रस्तावक हर्ष सिंह तिवारी, विश्वनाथ तिवारी और उपेन्द्र सिंह एडवोकेट भी मौजूद रहे। इनके अलावा बुधवार को कोई अन्य नामांकन दाखिल नहीं किया गया। शिवराज के साथ नहीं भर पाए पर्चाभाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह बुधवार को ही दूसरा पर्चा भी भरने की तैयारी में थे। यह पर्चा उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ दाखिल करना था। इसके लिए वे रैली के रूप में शक्ति प्रदर्शन वाले अंदाज में बीटीआई मैदान से कलेक्ट्रेट के लिये निकले। उनके साथ महापौर ममता पाण्डेय भी शामिल रही। जब तक यह रैली कलेक्ट्रेट पहुंची तब तक तीन बजे से ज्यादा का समय हो चुका था। नामांकन भरने का समय तीन बजे तक ही होने के कारण शिवराज सिंह कलेक्ट्रेट परिसर के अन्दर न आकर बाहर से ही अलग वाहन में बैठकर वापस लौट गए। लेकिन प्रत्याशी गणेश सिंह, महापौर ममता पाण्डेय व अन्य लोग आरओ कक्ष तक पहुंचे। यहां रिटर्निंग आफीसर से औपचारिक मुलाकात कर वापस आ गए। इस दौरान समय गुजर जाने के कारण उन्होंने पर्चा दाखिल नहीं किया।
इन्होंने जमा की जमानत राशि
पहले दिन जिन लोगों ने निक्षेप राशि (जमानत राशि) जमा कर नामांकन पत्र प्राप्त किए उनमें भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह (पिछड़ा), कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी(सामान्य), सुरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय(सामान्य), सुरेश प्रसाद तिवारी (सामान्य) और राम निवास सेन (पिछड़ा) शामिल हैं। सभी ने 25-25 हजार रुपये निक्षेप राशि जमा की। इस तरह पहले दिन 1.25 लाख रुपये की निक्षेप राशि प्राप्त हुई जिसे जिला कोषालय में जमा करा दिया गया है।
Published on:
11 Apr 2019 01:01 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
