scriptमहिला के पेट में हो रहा था असहनीय दर्द, चिकित्सकों ने बच्चे दानी का ऑपरेशन कर निकाली अजीबो-गरीब चीज | bacha dani ka operation: garbhashay se nikli ajibo garib cheez | Patrika News
सतना

महिला के पेट में हो रहा था असहनीय दर्द, चिकित्सकों ने बच्चे दानी का ऑपरेशन कर निकाली अजीबो-गरीब चीज

दर्द से मिला छुटकारा: जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के नेतृत्व में सफल ऑपरेशन, रक्तस्राव से एनीमिक हो गई थी महिला

सतनाJan 19, 2019 / 01:29 pm

suresh mishra

bacha dani ka operation: garbhashay se nikli ajibo garib cheez

bacha dani ka operation: garbhashay se nikli ajibo garib cheez

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अस्पताल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बताया गया कि जिला अस्पताल में गायनी विभाग के चिकित्सकों को फिर एक बड़ी सफलता मिली। चिकित्सकों ने शुक्रवार सुबह दर्द से कराह रही महिला के पेट का ऑपरेशन करके से पांच किलो ग्राम का गर्भाशय सिस्ट (ट्यूमर) निकाला। महिला को दो साल से असहनीय तकलीफ हो रही थी। ऑपरेशन के बाद महिला के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होना बताया जा रहा है।
ये है मामला

कोटर तहसील के लखनवाह गांव निवासी विमला सिंह (48) पति विकास सिंह पिछले पांच साल से भी अधिक समय से पेट दर्द से परेशान थी। परिजनों ने पहले गांव में इलाज कराया। आराम नहीं मिलने पर रीवा, जबलपुर में इलाज कराया। इलाज के बाद भी महिला को दर्द से राहत नहीं मिल रही थी। असहनीय दर्द होने पर दवा का सेवन कर काम चला रही थी। परिजनों ने बताया, जितनी देर दवा का असर रहता दर्द नहीं होता। दवा का असर कम होते ही तकलीफ बढ़ जाती। यह तकलीफ रोजाना की हो गयी थी।
रिपोर्ट में पता चला गर्भाशय में बड़ा ट्यूमर

गायनी विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा त्रिपाठी ने बताया कि पेट में असहनीय दर्द की शिकायत लेकर महिला बीते दिनों गायनी क्लीनिक पहुंची। जिसकी पीड़ा सुनकर चिकित्सकों की टीम कुछ समय के लिए चौंक गई। बाद में सोनोग्राफी, एक्स-रे सहित अन्य जांचें करायी गयी। रिपोर्ट में पता चला गर्भाशय में बड़ा ट्यूमर है। इसी वजह से महिला को पेट में तकलीफ हो रही है। जिसकी वजह से पेट में सूजन, ब्लीडिंग की वजह से महिला एनीमिक हो गई थी। ऐसे में ऑपरेशन से जोखिम हो सकता था।
एक घंटे चला ऑपरेशन
गायनी विभागाध्यक्ष ने बताया, गर्भाशय में ट्यूमर की पुष्टि होने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी गयी। परिजनों ने सात दिन पहले महिला को भर्ती कराया। ऑपरेशन के पहले सभी प्रकार की जांच कराई गई। एनीमिक होने के कारण ब्लड भी चढ़ाया गया। परिजनों की सहमति पर ऑपरेशन किया गया। डॉ त्रिपाठी ने एक घंटे से अधिक समय तक चले ऑपरेशन के बाद 5 किलो ग्राम का गर्भाशय से ट्यूमर निकाला गया। चिकित्सको के मुताबिक महिला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Hindi News/ Satna / महिला के पेट में हो रहा था असहनीय दर्द, चिकित्सकों ने बच्चे दानी का ऑपरेशन कर निकाली अजीबो-गरीब चीज

ट्रेंडिंग वीडियो