bell-icon-header
सतना

MP के इस नगर निगम में बदले 34 कमिश्नर, 35 वर्षों से पदस्थ कार्यपालन यंत्री व बाबू ने जमाए अंगद की तरह पैर

अंगद के पैर की तरह जमे विभाग प्रमुख, शहर सरकार में बदले 34 कमिश्नर, मातहत 35 वर्षों से पदस्थ

सतनाMay 21, 2018 / 05:59 pm

suresh mishra

34 Commissioner Change to 1982 and 2018 in satna nagar nigam

सतना। नगर निगम में दशकों से जमे कर्मचारियों का ही राज चलता आ रहा है। न तो किसी जनप्रतिनिधि का न निगमायुक्त का। अब तक शहर सरकार के भवन में 34 बार निगमायुक्त बदले, लेकिन भला मजाल क्या कि कार्यपालन यंत्री से लेकर बाबू तक बदल सके।
निगम में कोई 3 वर्षों से नहीं, बल्कि 30-30 साल से कार्यपालन यंत्री व बाबू पदस्थ हैं। मौजूदा समय में पदस्थ कर्मचारी ही निगम को चलाते हैं। कोई निगमायुक्त इनको डिस्टर्ब करे ये भी पसंद नहीं है। कारण सत्ता व संगठन तक सीधी इनकी धमक है।
25 की तादाद में बाबू
निगम जानकारों की माने तो जहां कार्यपालन यंत्री 30-35 वर्षों से अपना रिकार्ड कायम किए हैं, वही तकरीबन 25 बाबू ऐसे हैं जो 30 वर्षों से निगम में जमे हैं।
इस तरह बदले निगमायुक्त
1- केपी सिंह- 26-1-1981 से 30-8-1982
2- एस बी पाठक-31-8-82 से 30-6-83
3- एस पी सक्सेना- 1-7-83 से 4-3-84
4- एजाज एस खान- 5-3-84 से 3-9-85
5- सूर्य कुमार चौबे -24-9-85 से 10-8-86
6- भूपत सिंह-11-8-86 से 18-8-86
7-ओम प्रकाश- 19-8-86 से 18-7-88
8-आरके गुप्ता- 19-7-88 से 1-9-88
9-आरएस चौहान 2-9-88 से 7-6-92
10- नीरज दुबे 8-6-92 से 31-7-92
11 पीएन पाण्डेय 1-8-92 से 27-12-93
12 एस एन दुबे 27-12-93 से 11-3-94
13 हर भजन पुल्ले 11-3-94 से 1-7-94
14 आर एस चौहान 2-7-94 से 21-8-96
15 असाकृत तिवारी 22-8-96 से 10-3-97
16 एस के सिंह 11-3-97 से 30-3-2000
17 आर पी एस त्यागी 1-4-2000से 30-7-2001
18 उमाकांत उमराव 5-8-2001 से 28-2-2003
19 आर बी चतुर्वेदी 1-3-2003 से 27-11-2004
20 एन पी नामदेव 28-11-2004 से 22-9-2005
21- एच पी वर्मा 23-9-2005 से 19-10-2005
22- गोपाल चंद डाड 20-10-2005 से 7-11-2005
23- एस के सिंह 8-11-2005 से 29-9-2006
24- ए जी खान 30-9-2006 से 19-12-2006
25 अभय मिश्रा 20-12-2006 से 14-7-2009
26- आरडी चौबे 15-7-2009 से 30-7-2009
27- बी बी सिंह गहरवार 31-7-2009 से 5-8-2010
28- धीरेन्द्र सिंह परिहार 6-8-2010 से 3-3-2014
29- बी बी सिंह गहरवार 4-3-2014 से 28-2-2015
30- धीरेन्द्र सिंह परिहार 25-3-2015 से 15-2-2017
31- आर पी सिंह बघेल 15-2-2017 से 22-3-2017
32- सुरेन्द्र कथुरिया 22-3-17 से 26-6-2017
33 प्रतिभा पाल 19-7-2017 से अब तक
34 प्रवीण सिंह नए निगमायुक्त
पावर फुल हैं ये साहब
नाम पद पदस्थापना सन
1- योगेश तिवारी कार्यपालन यंत्री 1990
2- अरुण तिवारी कार्यपालन यंत्री 1990
3- नागेन्द्र सिंह कार्यपालन यंत्री 1990
4- एस के सिंह कार्यपालन यंत्री 1997
5- केपी शर्मा सहायक यंत्री 1995
6- आरपी सिंह एसडीओ 1988
7- ब्रजेश मिश्रा उपयंत्री 1982
8- मुकेश चतुर्वेदी उपयंत्री 2009
9- के पी गुप्ता उपयंत्री 2011
10- रमाकांत शुक्ला अतिक्रमण 1990 दस्ता प्रभारी
11 एसडी पाण्डेय लेखा प्रभारी 1994

Hindi News / Satna / MP के इस नगर निगम में बदले 34 कमिश्नर, 35 वर्षों से पदस्थ कार्यपालन यंत्री व बाबू ने जमाए अंगद की तरह पैर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.