scriptसंतकबीर नगर में दो बहनों की डूबने से हुई मौत, धान की रोपाई के दौरान गड्ढें में गिरी | Two Rio died due to drowning in Sant Kabir Nagar, fell into the pit while transplanting paddy | Patrika News
संत कबीर नगर

संतकबीर नगर में दो बहनों की डूबने से हुई मौत, धान की रोपाई के दौरान गड्ढें में गिरी

संतकबीर नगर में धान की रोपाई दो सगी बहनों के लिए काल बन गया। बता दें कि जिले के दुधारा थानाक्षेत्र में खेत में धान की रोपाई के दौरान पैर फिसलने से एक बहन गड्ढें में गिर गई। उसे डूबता देख दूसरी ने भी उसे बचाने के लिए गड्ढे में कूद गई।

संत कबीर नगरJul 23, 2024 / 10:07 pm

anoop shukla

मंगलवार को संतकबीर नगर के दुधारा थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। धान की रोपाई करने गयी दो किशोरियों का पैर फिसल कर गड्ढे में गिर जाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों व पुलिस की मदद से गढ्ढे में से दोनों बहनों को ढूंढकर निकाला गया। जहां मौके पर निकालकर आनन-फानन में सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

धान की रोपाई के दौरान गड्ढें में गिरी, शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े

खटियावां गांव निवासी उर्मिला और प्रमिला बड़ी बहन सुशीला के साथ धान की रोपाई करने गयी थी। खेत के बगल में बने गढ्ढे और खेत का लेवल एक बराबर थी। जिसकी वजह से रोपाई के दौरान उर्मिला का पैर फिसलने के कारण गढ्ढे में गिर गयी। जहां बड़ी बहन और उर्मिला को बचाने के लिए प्रमिला ने कोशिश की। इस दौरान उसका भी पैर फिसल गया। जिससे वह गड्ढे में गिर गई। इसकी सूचना बड़ी बहन सुशील ने ग्रामीणों को दी।मौके पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने गड्ढे में कूदकर दोनों बहनों को खोजने लगे।

पुलिस और गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकला शव

सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जहां स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद उर्मिला को ढूंढ निकाला। आनन-फानन में उसे सीएचसी सेमरियावां भेजा गया। जांच चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर लगभग एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद जाल लगाकर छोटी बहन प्रमिला को निकाला गया। तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रभारी निरीक्षक जेपी दुबे ने बताया कि धान के रोपाई दौरान 2 लड़की गढ्ढे में डूब गयी। जिससे दोनों की मौत हो गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Hindi News/ Sant Kabir Nagar / संतकबीर नगर में दो बहनों की डूबने से हुई मौत, धान की रोपाई के दौरान गड्ढें में गिरी

ट्रेंडिंग वीडियो