संत कबीर नगर

स्कूल प्रबंधक की गोली मारकर हत्या, 3 अन्य गंभीर

शनिवार को संतकबीर नगर में पोखर पटाई का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमे गोली लगने से एक प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक की मौत हो है। इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।

संत कबीर नगरJun 08, 2024 / 11:41 pm

anoop shukla

संतकबीरनगर में शनिवार की शाम पोखर की पटाई का विरोध करने पर प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताबड़तोड़ हुई फायरिंग तीन लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना खलीलाबाद कोतवाली के महुई की है।
यहां पोखरे में मिट्टी डालकर पटाई की जा रही थी। जिसको लेकर प्राइवेट विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र यादव की दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से प्रबंधक धर्मेंद्र यादव की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हैं। घायलों का संयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाजचल रहा है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मिट्टी पटाई का काम आगे बढ़कर किया जा रहा था। जिसका विरोध धर्मेंद्र यादव पुत्र रामनाथ यादव ने किया। धर्मेंद्र के विरोध करने पर कहासुनी से मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दूसरे पक्ष द्वारा कि गई फायरिंग में धर्मेन्द्र यादव के सिर और हाथ में गोली लगी है। जबकि अन्य लोगों में बजरंगी, धर्मदेव और योगेंद्र को किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है।
धर्मेन्द्र की मौत से परिजनों में आक्रोश है। इसकी सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने गांव में पहुंचकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

Hindi News / Sant Kabir Nagar / स्कूल प्रबंधक की गोली मारकर हत्या, 3 अन्य गंभीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.