सम्भल

यहां तालाब में मिले 5 गोवंशीय पशुओं के कटे सिर, लोगों में आक्रोश

Sambhal News: संभल जिले के थाना बनियाठेर के गांव जनेटा में गुरुवार को तालाब में पांच गोवंशीय पशुओं के सिर कटे हुए मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया।

सम्भलNov 17, 2023 / 07:22 pm

Mohd Danish

Severed Heads of Five Cattle Found: पांच गोवंशीय पशुओं के सिर कटे होने कि जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों पहुंचे गए और हंगामा शुरू कर दिया। विहिप कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। मौके पर पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के अवशेष कब्जे में लेने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सिर और अन्य अवशेष तालाब में मिले
शासन की तमाम सख्ती के बाद भी पुलिस गोकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। क्षेत्र में लगातार गोकशी की घटना सामने आ रही हैं। गांव जनेटा में गुरुवार को पांच गोवंशीय पशुओं के कटे हुए सिर और अन्य अवशेष तालाब में मिले हैं। बजरंगदल कार्यकर्ता दोपहर के समय जनेटा के पूर्वी अड्डे स्थित तालाब चमरडेरिया के पास से गुजरा तो उसे दुर्गंध महसूस हुई।
यह भी पढ़ें

यूपी के कई शहर 4 दिन रहेंगे धुंध के नाम, जानें अपने शहर का एक्यूआई

पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप
नजदीक जाकर देखा तो गौवंश का सिर पानी में उतरा रहा था। इस कार्यकर्ता ने नरौली जाकर विश्व हिन्दू परिषद के जिला सेवा प्रमुख राजेश गुप्ता को जानकारी दी। इस पर कार्यकर्ता गांव जनेटा स्थित तालाब पर पहुंच गए। गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतिबंधित पशुओं से भरे वाहनों को बिना जांच के छोड़ दिया जाता है।

Hindi News / Sambhal / यहां तालाब में मिले 5 गोवंशीय पशुओं के कटे सिर, लोगों में आक्रोश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.