भारी वर्षा के चलते यूपी-हरियाणा की सीमा पर स्तिथ हथनीकुंड बैराज के कैचमेंट में 90 हजार क्यूसेक पानी जमा होना बताया जा रहा है। दोनों राज्यों की पूर्वी एवं पश्चिमी नहरों में 20 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है। इसके साथ ही 70 हजार क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बराज से यमुना नदी में रिलीज किया गया है। यमुना नदी की सहायक टोंस नदी जो हिमाचल प्रदेश से आती है उसकी वजह से भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली में मौसम Delhi weather पहले ही खराब चल रहा है ऐसे में यमुना का जल भी अब दिल्ली पहुंचेगा।

सहारनपुर के कस्बा गंगोह के मोहल्ला गुलाम ओलिया में एक घर की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय छत गिरी कमरे में कोई नहीं था। उधर नकुड़ के गांव डाल्ले वाला में एक मकान की छत गिर गई। इस छत के मलबे में दबकर आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।