bell-icon-header
सहारनपुर

UP : होटल में रोटी पर थूककर खाना बना रहा था युवक, सहारनपुर में केस दर्ज

UP आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठन होटल पर सील की कार्रवाई पर अड़े

सहारनपुरSep 12, 2024 / 12:18 pm

Shivmani Tyagi

तंदूर के पास खड़ा आरोपी

UP के सहारनपुर में रोटी पर थूककर खाना बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने थाना फतेहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू रक्षा के कार्यकर्ताओं ने इसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी ( UP )

आरोपों के अनुसार, छुटमलपुर कस्बे में स्थित अपना दस्तारखान नाम से एक होटल है। इसी होटल का एक कर्मचारी रोटियां बनाते समय उन पर थूक रहा था। इसका वीडियो वायरल हो गया। पंजाबी काॅलोनी के रहने वाले सोना पंडित उर्फ नीतिश बड़थवाल ने वीडियो वायरल होने के बाद फतेहपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया
गोरक्षा दल के प्रमुख सोना पंडित उर्फ नीतिश का कहना है कि, रोटियां बनाते समय उन पर थूकना विकृत मानसिकता का काम है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को गिरफ्तार लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग है। कानून के दायरे में कार्रवाई की जा रही है। जब इस बात का पता शिकायतकर्ताओं का चला कि आरोपी नाबालिग है और उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए अलग कानून हैं तो इन्होंने होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायकर्ताओं का कहना है कि होटल पर सील लगनी चाहिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोर न्यायालय के समक्ष इसे पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

रिहाई से एक दिन पहले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल तोमर ने जेल में दम तोड़ा, नहीं देख पाए घर


संबंधित विषय:

Hindi News / Saharanpur / UP : होटल में रोटी पर थूककर खाना बना रहा था युवक, सहारनपुर में केस दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.