सहारनपुर

सहारनपुर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सहारनपुरMar 09, 2024 / 04:46 pm

Aman Kumar Pandey

girl rape

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता बुधवार को अपने घर के बाहर खेल रही थ।, तभी वह लापता हो गई। उसके परिवार के सदस्यों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर तलाश की और बाद में लड़की कोलागढ़ के जंगल में बेहोशी की हालत में मिली।
यह भी पढ़ें

गश्‍त के दौरान पुलिस को झाड़ियों में मिलीं दो विदेशी लड़कियां, सच्चाई जान हो जाएंगे दंग, इस जिले का है मामला

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज की गई थी। बच्ची को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें

PM Modi को वाराणसी में चुनौती देना सपा-कांग्रेस के लिए लगभग असंभव! जातीय समीकरण भी BJP के पक्ष में

अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध की पहचान राजेश के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में अपराध को कबूल किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज की गई है।

Hindi News / Saharanpur / सहारनपुर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.